Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Floods in Australia: बाढ़ से बचने के लिए सांपों और मकड़‍ियों ने घरों पर डेरा जमाया, जहरीले सांपों से संकट में जीवन

    By Ramesh MishraEdited By:
    Updated: Wed, 24 Mar 2021 06:54 PM (IST)

    बाढ़ के पानी से बचने के लिए सांप और म‍कड़‍ियों ने रिहायसी इलाकों की ओर रुख किया है। कई जहरीलों सांपों के घरों में प्रवेश करने से जीवन संकट में पड़ गया है। सोशल मीडिया में मकड़ियों के झुंडों और सर्प को बाढ़ के पानी से भागते दिखाया गया है।

    Hero Image
    बाढ़ से बचने के लिए सांपों और मकड़‍ियों ने घरों पर डेरा जमाया। स्रोत- एजेंसी।

    सिडनी, एजेंसी। ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्वी हिस्‍सों में बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। देश के पूर्वी तट पर लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इस इलाके में बाढ़ एक मुसिबत बनकर आई है। अब तो यहां के लोगों को बाढ़ के साथ एक नई समस्‍या का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी से बचने के लिए सांप और म‍कड़‍ियों ने रिहायसी इलाकों की ओर रुख किया है। कई जहरीलों सांपों के घरों में प्रवेश करने से जीवन संकट में पड़ गया है। सोशल मीडिया पोस्‍टों में हजारों मकड़ियों के झुंडों और सर्प को बाढ़ के पानी से छिपने के लिए भागते हुए दिखाया गया है। जहरीले सर्प बाढ़ से छिपने के लिए घरों में प्रवेश कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांपों की 20 से अधिक प्रजातियां, कई बहेद जहरीले

    पोर्ट मैक्वेरी में रेप्टाइल सॉल्यूशंस के प्रोफेशनल स्नेक कैचर स्टुअर्ट जॉनसन ने सिन्हुआ को बताया कि पानी के स्तर में नाटकीय रूप से वृद्धि ने सभी तरह के वन्यजीवों को छिपने के विवश किया है। उन्‍होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के मध्य-उत्तर तट में सांपों की 20 से अधिक प्रजातियांं हैं, जिनमें से कई बहेद जहरीले हैं। इसमें कुख्यात भूरे सांप और लाल-बेल वाले काले सांप शामिल हैं। समाचार एजेंसी सिन्‍हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक न्‍यू साउथ वेल्स और मिड नॉर्थ कोस्ट के घरों में मकड़ियों के झुंडों की शरण लेने की खबरें शायद सबसे ज्यादा हैं।

    अगले हफ्ते तक मूसलाधार बारिश जारी रहने की आशंका

    इसके पूर्व मौसम विभाग के मुताबिक मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के अगले हफ्ते के आखिर तक जारी रहने की आशंका व्‍यक्‍त की थी। विभाग ने लोगों से खतरनाक स्थितियों को लेकर चौकन्‍न रहने के लिए कहा है। स्‍थानीय इलाकों में भारी बारिश और नुकसान पहुंचाने वाली हवाओं की चेतावनी जारी की है। स्‍थानीय प्रशासन ने गैर जरूरी यात्राओं से बचने के लिए कहा है। आने वाले दिनों में तूफान आने का अनुमान लगाया गया है। ऑस्‍ट्रेलिया में बाढ़ ने 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भयानक बाढ़ की आशंका को देखते हुए सिडनी के कई इलाकों को खाली करने का आदेश दिया गया है। स्‍थानीय प्रशासन ने कहा है कि शहर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अपना घर छोड़ाना होगा।

    सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा

    अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ के चलते सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है। कई प्रमुख सड़कों को बंद कर दिया गया है। छात्रों को स्‍कूल आने से मना किया गया है। बाढ़ के कई वीडियो टीवी और सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इन वीडियो से यहां के नुकसान का अदांजा लगाया जा सकता है। सिडनी शहर के पानी का मुख्‍य स्रोत वार्रगंबा डैम 2016 के बाद पहली बार ओवरफ्लो होने लगा है। इससे खतरा और बढ़ गया है। बाढ़ के चलते सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सिडनी के उत्तरी हिस्से में बने राहत शिविरों में शरण ली है। न्‍यू साउथ वेल्‍स में कई दशकों बाद इतनी भयंकर बाढ़ आई है।