Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Somalia: सोमालिया में मोर्टार विस्फोट में 25 बच्चों की मौत, नाबालिगों की उम्र 10 से 15 साल के बीच

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 03:08 PM (IST)

    सोमालिया में विस्फोट में 25 बच्चों की मौत हो गई। घटना दक्षिणी सोमालिया में कोर्योली शहर के पास 9 जून को हुआ है। स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है। अधिकारी ने बताया कि सभी बच्चे एक गांव के खुले मैदान में खेल रहे थे।

    Hero Image
    Somalia: सोमालिया में मोर्टार विस्फोट में 25 बच्चों की मौत, नाबालिगों की उम्र 10 से 15 साल के बीच

    मोगादिशू, एजेंसी। सोमालिया से बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां एक खेल मैदान में अस्पष्टीकृत आयुध फटने से 25 मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस हमले में कई बच्चे भी घायल हुए है।

    घटना दक्षिणी सोमालिया में कोर्योली शहर के पास 9 जून को हुआ है। स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है। कुर्योले शहर के उप जिला आयुक्त आब्दी अहमद अली ने कहा कि शुक्रवार को यह त्रासदी बम और बारूदी सुरंग जैसे युद्ध के विस्फोटक अवशेषों के कारण हुई। इस दौरान बच्चे एक गांव के खुले मैदान में खेल रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    22 बच्चों के मिले शव

    अहमद ने फोन पर बताया कि कोरोले के अस्पताल में बच्चों के 22 शव मिले और दो घायलों की अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई। उन्होंने कहा कि नाबालिगों की उम्र 10 से 15 साल के बीच है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।