Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लीबिया से भूमध्य सागर पार कर रहे 60 प्रवासियों के डूबने की आशंका, 25 लोगों को बचाया गया

    लीबिया से प्रवासियों को मध्य भूमध्य सागर के रास्ते इटली अथवा माल्टा ले जा रहे जहाज से 60 लोगों के डूबने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी (IOM) ने बताया कि गत वर्ष इस मार्ग का उपयोग करने वाले तकरीबन 2500 प्रवासियों की मौत हो गई अथवा लापता हो गए और 2024 की शुरुआत से अब तक 226 की मौत हो चुकी है।

    By Agency Edited By: Anurag GuptaUpdated: Thu, 14 Mar 2024 09:59 PM (IST)
    Hero Image
    60 प्रवासियों के डूबने की आशंका (फोटो: एपी)

    रायटर, रोम। लीबिया से प्रवासियों को मध्य भूमध्य सागर के रास्ते इटली अथवा माल्टा ले जा रहे जहाज से 60 लोगों के डूबने की आशंका है। बचाव कर्मियों ने बताया कि बुधवार को इटली तटरक्षक बलों के समन्वय से बेहद कमजोर स्थिति 25 लोगों को बचा लिया और दो को बेहोशी की हालत में हेलीकॉप्टर से सिसली ले जाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जहाज का इंजन हो गया था खराब

    बचावकर्मियों ने बताया कि ये लोग सात दिन पहले जाविया, लीबिया से चले थे। तीन दिन बाद उनके जहाज का इंजन खराब हो गया और उनका जहाज कई दिन तक भोजन व पानी के बिना समुद्र में भटकता रहा और रास्ते में ही महिलाओं व एक बच्चे समेत कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई। मध्य भूमध्य सागर दुनिया के सबसे खतरनाक प्रवास मार्गों में से एक है।

    यह भी पढ़ें: Spain के कैनरी द्वीप के पास पलटी प्रवासियों से भरी नाव, दो की मौत; 38 लोगों को किया रेस्क्यू

    अबतक कितने लोगों की हुई मौत?

    संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी (IOM) ने बताया कि गत वर्ष इस मार्ग का उपयोग करने वाले तकरीबन 2,500 प्रवासियों की मौत हो गई अथवा लापता हो गए और 2024 की शुरुआत से अब तक 226 की मौत हो चुकी है। आईओएम ने घटना पर दुखद जताते हुए कहा,

    समुद्री गश्त को मजबूत और दुखद घटनाओं को रोकने की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें: मछुआरों के शवों को निकालने के लिए पाक मांग सकता है भारत से मदद, हिजामक्रो क्रीक में नाव पलटने से हुआ था हादसा