विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल: नेशनल पार्क में फंसे 6 भारतीय पर्यटक निकाले गए सुरक्षित, हेलीकॉप्टर की मदद से हुआ रेस्क्यू

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:56 PM (IST)

नेपाल के शे-फोक्सुंडो नेशनल पार्क में भारी बर्फबारी के कारण फंसे छह भारतीय पर्यटकों को सोमवार को निजी हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया।

नेपाल के नेशनल पार्क में फंसे छह भारतीय पर्यटकों को सुरक्षित बचाया गया(सांकेतिक फाइल तस्वीर)

नेपाल के नेशनल पार्क में फंसे छह भारतीय पर्यटकों को सुरक्षित बचाया गया(सांकेतिक फाइल तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के शे-फोक्सुंडो नेशनल पार्क इलाके में भारी बर्फबारी के कारण फंसे छह भारतीय पर्यटकों को सोमवार को बचा लिया गया। बर्फबारी की वजह से ये एक नवंबर से संपर्क से बाहर थे। इनमें दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं।

डोल्पा के जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता बिनय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह निजी हेलीकॉप्टर की मदद से उन्हें सुरक्षित निकाला गया। सभी का इलाज ड्यून स्थित सरकारी अस्पताल में चल रहा है और अब वे खतरे से बाहर हैं।

ये पर्यटक काठमांडू से 300 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित शे-फोक्सुंडो ग्रामीण नगरपालिका के धो इलाके में गए थे। यह पूरा इलाका भारी बर्फ से ढका हुआ था।

रविवार को सेना का हेलीकॉप्टर इन्हें बचाने के लिए उस इलाके में गया था, लेकिन खराब मौसम के कारण वह उतर नहीं सका और बचाव अभियान को रोकना पड़ा था।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का बढ़ता जाल, फिर पकड़ी गई बड़ी खेप

यह भी पढ़ें- नेपाल में जेल ब्रेक से हड़कंप, सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार; गिनती के दौरान हुआ खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।