विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में जेल ब्रेक से हड़कंप, सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार; गिनती के दौरान हुआ खुलासा

Published: Mon, 02 Nov 2026 02:25 PM (IST)

नेपाल के डोल्पा जिले की जेल से सुरंग खोदकर आठ कैदी फरार हो गए, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. डोल्पा जेल से आठ कैदी सुरंग खोदकर फरार।

  2. शुक्रवार रात हुई घटना, शनिवार सुबह खुलासा।

  3. जेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे।

जागरण संवाददाता, रक्सौल। नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है।

बीते शुक्रवार रात हुई इस घटना का खुलासा शनिवार की सुबह कैदियों की गिनती के दौरान हुई। आठ कैदियों के गायब मिलने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, कैदियों ने जेल के भीतर से करीब चार मीटर 63 सेंटीमीटर लंबी सुरंग खोदकर बाहर निकलने में सफलता हासिल की। फरार कैदियों में विभिन्न मामलों में सजा काट रहे छह कैदी और पुर्पक्ष (विचाराधीन) के लिए हिरासत में रखे गए दो कैदी शामिल है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रहरी कार्यालय डोल्पा के डीएसपी अनिलराज गिरि के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू करने के साथ फरार कैदियों की तलाश तेज कर दी है।

इधर, जेल के भीतर इतनी लंबी सुरंग खोदे जाने और इसकी जानकारी जेल प्रशासन को नहीं मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कैदियों ने सुरंग खोदने के लिए किन परिस्थितियों में संसाधन जुटाए और जेल की सुरक्षा में कहां चूक हुई।

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन ब्लास्ट, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

यह भी पढ़ें- मधुबनी के पसटन गांव के युवक को गले में मारी गोली, हालत गंभीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।