मधुबनी के पसटन गांव के युवक को गले में मारी गोली, हालत गंभीर
मधुबनी में एक युवक को गले में गोली मारी गई, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल शिवम कुमार ...और पढ़ें

इसमे प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
मधुबनी में युवक को गले में गोली लगी।
पसटन गांव निवासी शिवम साहू गंभीर रूप से घायल।
सदर अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, अंधराठाढ़ी (मधुबनी)। मधुबनी में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली उसके गले में लगी और शरीर को पार करते हुए बाहर निकल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को स्वजन देर रात करीब तीन बजे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
पसटन गांव का रहने वाला है युवक
घायल की पहचान अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के पसटन गांव निवासी शिवम कुमार साहू (26) के रूप में हुई है। वह श्रवण कुमार साहू का पुत्र है।
गले में लगी गोली, शरीर के पार निकली
बताया जा रहा है कि युवक के गले में गोली लगी है, जो शरीर को पार करते हुए बाहर निकल गई। गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद स्वजन आनन-फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे।
पुलिस कर रही मामले की जांच
सदर अस्पताल, मधुबनी में युवक का इलाज जारी है। इधर, घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक को गोली किसने और किन परिस्थितियों में मारी, इसका पता लगाया जा रहा है।