Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन ब्लास्ट, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर
मुजफ्फरपुर के गोबरसही में नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन फटने से बड़ा धमाका हुआ, जिससे आग लग गई।

मुजफ्फरपुर पाइप लाइन ब्लास्ट। फोटो जागरण
HighLights
नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन में धमाका हुआ।
हादसे में एक व्यक्ति की मौत, चार से अधिक घायल।
गोबरसही इलाके में आग से कई घरों को नुकसान।
डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही में नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां सड़क की खोदाई के दौरान अचानक जमीन के नीचे बिछी गैस पाइपलाइन फट गई और बड़ा धमाका हो गया।
-1793607948913.webp)
शुरुआत में पाइपलाइन से तेज गति से पीएनजी गैस (PNG gas pipeline explosion) निकलना शुरु हुई और देखते ही देखते गैस में आग भड़क उठी। आग की लपटें उठते ही इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

Muzaffarpur gas pipeline blast से कई घरों को नुकसान पहुंचा है और अब तक 1 की मौत हो गई है। इसके अलावा 4 अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

Muzaffarpur Gobarshahi Gas Leak से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गैस लीक के बाद अफरातफरी का माहौल देखने को मिल रहा है।
ब्लास्ट के बाद अफरातफरी https://t.co/pYOqVPNFwZ
— जागरूक बिहार (@KBjagran) November 2, 2026
हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने में जुट गई।

गैस पाइपलाइन ब्लास्ट में सड़क से गुज़र रही थार गाड़ी भी चकनाचूर हो गई। इसमें सवार दो लोगों के जलने से मौत की सूचना है।

गाड़ी में वैशाली जिले का नंबर है और जदयू की झंडा लगा हुआ है। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये किसी नेता की गाड़ी है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट: 1 की मौत और 4 घायल, खाली कराया गया इलाका