विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूक्रेन में छह उप रक्षा मंत्रियों को हटाया गया, भ्रष्टाचार मामले में की गई कार्रवाई

By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Tue, 19 Sep 2023 12:14 AM (IST)

यूक्रेन में भ्रष्टाचार मामले में रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव को हटाए जाने के दो हफ्ते बाद सोमवार को छह उप ...और पढ़ें

नए रक्षा मंत्री रुस्तम उमराव क्रीमियाई मूल के तातार मुस्लिम हैं।
नए रक्षा मंत्री रुस्तम उमराव क्रीमियाई मूल के तातार मुस्लिम हैं।

कीव, एपी। यूक्रेन में भ्रष्टाचार मामले में रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव को हटाए जाने के दो हफ्ते बाद सोमवार को छह उप रक्षा मंत्रियों को हटा दिया गया। रक्षा मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी हटाए गए हैं। इन सभी को हटाए जाने का कारण नहीं बताया गया है लेकिन माना जा रहा है कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय की सफाई की गई है।

कौन-कौन से उप मंत्रियों के नाम हैं शामिल ?

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यह कदम रूस के साथ जारी भीषण लड़ाई के बीच उठाया है। जिन उप मंत्रियों को हटाया गया है उनके नाम- हाना मलियार, विटाली डेनेहा और डेनीज शारापोव हैं। रक्षा सचिव कांस्टिटिन वाशचेंको को भी हटा दिया गया है। वाशचेंको को उप मंत्री का दर्जा प्राप्त था।

क्या कहा नए रक्षा मंत्री ने ?

नए रक्षा मंत्री रुस्तम उमराव क्रीमियाई मूल के तातार मुस्लिम हैं। उमराव ने कहा है कि हम रक्षा मंत्रालय का पुनर्गठन कर रहे हैं लेकिन हमारा काम पूर्ववत जारी है। मंत्री पद संभालने के बाद उमराव ने कहा था कि उनकी प्राथमिकता भ्रष्टाचार से लड़ते हुए सैन्य बलों को मजबूत करना है।

पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया पर मुकदमा करेगा यूक्रेन

कृषि उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने के मामले में यूक्रेन पड़ोसी देश पोलैंड, हंगरी और स्लोवाकिया पर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में मुकदमा करेगा। यूक्रेन के इन पड़ोसी देशों ने अपने किसानों के हितों की रक्षा के लिए यूक्रेनी उत्पाद पर प्रतिबंध लगाया है। यूक्रेन अपने उत्पादों की अपेक्षाकृत कम कीमत पर आपूर्ति कर रहा है इसलिए जिस देश में उसके उत्पाद जा रहे हैं वहां के किसानों को अपनी उपज का पर्याप्त मूल्य नहीं मिलता है।

यूक्रेन के व्यापार प्रतिनिधि ने कहा

बीते शुक्रवार को पोलैंड, हंगरी और स्लोवाकिया ने यूक्रेन के कृषि उत्पादों पर ताजा प्रतिबंध लगाए हैं। पोलिटिको पत्रिका में प्रकाशित यूक्रेन के व्यापार प्रतिनिधि तारास काचका ने कहा है कि यूक्रेनी उत्पादों पर तीनों देशों के प्रतिबंध गैरकानूनी हैं, इसलिए उनका देश डब्ल्यूटीओ में उन पर मुकदमा करेगा। विदित हो कि पोलैंड और स्लोवाकिया रूस से जारी युद्ध में यूक्रेन का काफी सहयोग कर रहे हैं। इसके बावजूद यूक्रेन ने उन पर मुकदमा करने की धमकी दी है।

यह भी पढ़ें- China: चिनफिंग और पुतिन की मुलाकात के बीच चीनी विदेश मंत्री का रूस दौरा, इस बैठक में लेंगे भाग

यूक्रेन की याचिका खारिज करने की मांग

रूस ने संयुक्त राष्ट्र के न्यायालय में चल रहे यूक्रेन के मुकदमे को खारिज करने का अनुरोध किया है। 16 न्यायाधीशों वाले इंटरनेशनल कोर्ट आफ जस्टिस में रूसी अधिवक्ता गेनेडी कुजामिन ने रूस की सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए यूक्रेन द्वारा दिए गए तर्कों को बेबुनियाद बताया। कहा कि नरसंहार करने और नागरिकों पर हमले करने का यूक्रेन का आरोप झूठा है। यह रूस को बदनाम करने की साजिश है।

F-35 Jet Missing: अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान लापता, खोजने के लिए जनता से करनी पड़ी मदद की अपील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।