Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    म्यांमार में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले क्षेत्र में सेना ने बरसाए बम, कम से कम चार की मौत; 15 अन्य घायल

    By Agency Edited By: Anurag Gupta
    Updated: Fri, 26 Apr 2024 11:45 PM (IST)

    म्यांमार में भारतीय सीमा के पास विद्रोहियों के नियंत्रण वाले क्षेत्र पर सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में आम नागरिक मारे गए और अन्य घायल हुए। देश के पश्चिम इलाके में स्थित मिंडत शहर में एक अस्पताल पर बम गिराए गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि बुधवार को चिनलैंड रक्षा बल ने जुंटा से लड़ने के लिए अपनी स्थापना की तीसरी वर्षगांठ मनाई।

    Hero Image
    मिंडत शहर में एक अस्पताल पर एयरस्ट्राइक (फोटो: रायटर)

    आईएएनएस, बैंकॉक। म्यांमार में भारतीय सीमा के पास विद्रोहियों के नियंत्रण वाले क्षेत्र पर सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में आम नागरिक मारे गए और अन्य घायल हुए। देश के पश्चिम इलाके में स्थित मिंडत शहर में एक अस्पताल पर बम गिराए गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कितने लोगों की हुई मौत?

    पीड़ितों को बचाने में मदद करने वाले एक शख्स ने बताया कि वानमा थू जिला अस्पताल में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस क्षेत्र में फरवरी 2021 में सैन्य तख्तापलट के तुरंत बाद विद्रोहियों ने जुंटा सरकार का विरोध शुरू कर दिया था।

    यह भी पढ़ें: म्यांमार में सेना और विद्रोही गुटों के बीच भड़का संघर्ष, 1,300 लोग भागे थाइलैंड

    एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि बुधवार को चिनलैंड रक्षा बल ने जुंटा से लड़ने के लिए अपनी स्थापना की तीसरी वर्षगांठ मनाई। यह समूह अब क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों को नियंत्रित करता है। रात के दौरान एक विमान ने दो हमले किए और अस्पताल के ऊपर और उसके आसपास छह बम गिराए।

    तख्तापलट और आंग सान सू की को हटाने के बाद से जनरलों ने म्यांमार पर कठोरता के साथ शासन किया है। हालांकि, हाल के महीनों में उन पर दबाव बढ़ गया है। विद्रोही संगठनों ने भारत, चीन और थाईलैंड की सीमा पर स्थित विभिन्न शहरों पर आंशिक रूप से नियंत्रण कर लिया है। सेना इसका जवाब बार-बार हवाई हमले से देती है।

    यह भी पढ़ें: म्यांमार के हालातों पर भारत सतर्क... सभी गतिविधियों पर नजर, विदेश मंत्रालय ने दिया नया महत्वपूर्ण अपडेट