Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाप्त हो जाएगा किम जोंग उन का शासन, प्योंगयांग के परमाणु हमले की धमकी के बाद दक्षिण कोरिया ने दिया करारा जवाब

    उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी परमाणु-सक्षम पनडुब्बी के दक्षिण कोरिया पहुंचने पर प्योंगयांग ने सीधे तौर पर दक्षिण कोरिया को परमाणु जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी जिसके जवाब में सियोल ने उत्तर कोरिया से कहा कि अगर वह परमाणु हथियार का उपयोग करता है उसको गंभीर परिणाम भुगतने पड़गे।परमाणु हथियार का उपयोग किम जोंग उन के शासन का अंत होगा।

    By AgencyEdited By: Sonu GuptaUpdated: Sat, 22 Jul 2023 04:42 AM (IST)
    Hero Image
    प्योंगयांग के परमाणु हमले की धमकी के बाद दक्षिण कोरिया ने दिया करारा जवाब। फाइल फोटो।

    सियोल, एएफपी। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी परमाणु-सक्षम पनडुब्बी के दक्षिण कोरिया पहुंचने पर प्योंगयांग ने सीधे तौर पर दक्षिण कोरिया को परमाणु जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी, जिसके जवाब में सियोल ने उत्तर कोरिया से कहा कि अगर वह परमाणु हथियार का उपयोग करता है उसको गंभीर परिणाम भुगतने पड़गे। परमाणु हथियार का उपयोग किम जोंग उन के शासन का अंत भी होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर कोरिया ने दी परमाणु हथियार के प्रयोग की धमकी

    मालूम हो कि दोनों कोरियाई देशों के बीच संबंध अब तक के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। सियोल और वाशिंगटन द्वारा सैन्य सहयोग बढ़ाने के बीच उत्तर कोरिया ने हथियारों का परीक्षण बढ़ा दिया है। इस बीच उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री ने अपने एक हालिया बयान में दक्षिण कोरिया के बंदरगाह पर अमेरिकी पनडुब्बी के पहुंचने पर परमाणु प्रतिक्रिया की धमकी दी है।

    उन्होंने कहा कि अमेरिकी परमाणु-सक्षम पनडुब्बी की दक्षिण कोरिया की वर्तमान बंदरगाह यात्रा उन कानूनी शर्तों को पूरा कर सकती है, जिनके तहत प्योंगयांग अपने परमाणु हथियारों का उपयोग करेगा।

    रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान

    दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि सियोल और वाशिंगटन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि गठबंधन पर किसी भी परमाणु हमले का तुरंत और करारा जवाब दिया जाएगा। अगर प्योंगयांग ने परमाणु हथियार का उपयोग किया तो यह उत्तर कोरिया के शासन का अंत हो जाएगा।