विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकवाद के जुर्म में 37 नागरिकों को सऊदी अरब ने फांसी पर चढ़ाया

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Wed, 24 Apr 2019 02:21 AM (IST)

मौत की सजा की तामील रियाद मक्का एवं मदीना मध्य कासिम प्रांत और ईस्टर्न प्रांत में की गई है।

आतंकवाद के जुर्म में 37 नागरिकों को सऊदी अरब ने फांसी पर चढ़ाया
आतंकवाद के जुर्म में 37 नागरिकों को सऊदी अरब ने फांसी पर चढ़ाया

रियाद, एएफपी। सऊदी अरब ने मंगलवार को आतंकवाद के जुर्म में अपने 37 नागरिकों को फांसी पर चढ़ा दिया। यह जानकारी गृह मंत्रालय ने दी। सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी ने एक बयान केहवाले से बताया कि मौत की सजा की तामील रियाद, मक्का एवं मदीना, मध्य कासिम प्रांत और ईस्टर्न प्रांत में की गई है।

सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) ने बताया कि आतंकवादी और चरमपंथी विचारधारा अपनाने और सुरक्षा को अस्थिर करने के लिए आतंकवादी संगठन बनाने के आरोप में इन लोगों को मौत की सजा दी गई है।

एसपीए द्वारा जारी आकंड़ों के अनुसार, सऊदी अरब में इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक कम से कम 100 लोगों को फांसी पर चढ़ाया जा चुका है। मंगलवार को फांसी पर चढ़ाए गए लोगों में कुछ पर सांप्रदायिक संघर्ष भड़काने का आरोप था। बता दें कि सऊदी अरब में शिया लोगों पर इस तरह का आरोप अक्सर लगता है।