Same Gender Marriage: नीदरलैंड्स में सबसे पहले वैध हुआ था समलैंगिक विवाह, इन देशों में है कानूनी मान्यता
रोपीय देश नीदरलैंड्स समलैंगिक विवाह को मंजूरी देने वाला पहला देश बना था। 2001 में वहां की सरकार ने इसे वैध माना था। संसद में इसके समर्थन में तीन चौथाई मत पड़े थे। एशिया में सबसे पहले ताइवान ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी थी। File Photo

एम्सटर्डम, एजेंसी। यूरोपीय देश नीदरलैंड्स समलैंगिक विवाह को मंजूरी देने वाला पहला देश बना था। 2001 में वहां की सरकार ने इसे वैध माना था। संसद में इसके समर्थन में तीन चौथाई मत पड़े थे। एशिया में सबसे पहले ताइवान ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी थी। 2019 में वहां इसे स्वीकार्यता दी गई।
बता दें कि अब तक कुल 34 देश हैं, जहां समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी गई है। इनमें दो दर्जन देशों में संसद द्वारा कानून बनाकर इसे वैध किया गया, जबकि 10 देशों में अदालत के फैसले के बाद इस दिशा में कदम उठाए गए।
दक्षिण अफ्रीका और ताइवान में वहां की अदालतों ने समयसीमा देकर सरकारों को अनिवार्य रूप से इस संदर्भ में कानून बनाने का आदेश सुनाया था।
इन देशों में है कानूनी स्वीकार्यता
देश वर्ष
एंडोरा 2023
क्यूबा 2022
चिली 2022
कोस्टा रिका 2020
उत्तरी आयरलैंड 2019
इक्वाडोर 2019
ताइवान 2019
आस्टि्रया 2019
आस्ट्रेलिया 2017
माल्टा 2017
जर्मनी 2017
कोलंबिया 2016
अमेरिका 2015
ग्रीनलैंड 2015
आयरलैंड 2015
फिनलैंड 2015
लक्जमगर्ब 2014
स्काटलैंड 2014
ब्रिटेन 2013
ब्राजील 2013
फ्रांस 2013
न्यूजीलैंड 2013
उरुग्वे 2013
डेनमार्क 2012
अर्जेंटीना 2010
पुर्तगाल 2010
आइसलैंड 2010
स्वीडन 2009
नार्वे 2008
दक्षिण अफ्रीका 2006
स्पेन 2005
कनाडा 2005
बेल्जियम 2003
नीदरलैंड्स 2001
(स्रोत: एचआरसी की मैरिज इक्वलिटी अराउंड द वर्ल्ड रिपोर्ट)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।