Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेन में मन रहा था फेस्टिवल, तभी रूस ने दाग दी बैलेस्टिक मिसाइल; 32 लोगों की मौत

    Updated: Sun, 13 Apr 2025 10:00 PM (IST)

    यूक्रेन के शहर सुमी में रूस द्वारा किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमले में 32 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में लगभग 100 घायल भी हो गए। हमला तब हुआ जब लोग पाम संडे के लिए चर्च जा रहे थे। एक मिसाइल यात्रियों से भरी बस पर जा गिरी। जेलेंस्की ने इस हमले को आतंकवादी कृत्य करार दिया है।

    Hero Image
    पाम संडे उत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए थे लोग (फोटो: रॉयटर्स)

    एपी, कीव। अब यूक्रेन का सूमी इलाका रूस के निशाने पर है। रविवार को रूस के मिसाइल हमले में दो बच्चों समेत 32 लोग मारे गए और 84 घायल हुए। दो बैलेस्टिक मिसाइलों से रूसी हमला तब हुआ, जब सूमी शहर के लोग पाम संडे उत्सव मनाने के लिए एकत्रित हो रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस हमले के वैश्विक जवाब का आह्वान किया है। कहा है कि बातों से मिसाइलों और बमों के हमले बंद नहीं होंगे। जो कार्य रूस कर रहा है वह केवल आतंकवादी ही कर सकते हैं।

    फ्रांस ने युद्धविराम की बताई जरूरत

    इस हमले के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन में तत्काल युद्धविराम की आवश्यकता जताई है। घटना के बाद के जो वीडियो सामने आए हैं उनमें फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझाते और मलबे से लोगों को निकालते दिखाई दे रहे हैं। हमले से बड़े क्षेत्र को नुकसान हुआ है।

    यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया है कि राहत और बचाव कार्य जारी हैं। युद्ध के दौरान दस दिनों में रूस का यह दूसरा बड़ा हमला है जिसमें बड़ी संख्या में आमजन मारे गए हैं। इससे पहले चार अप्रैल को जेलेंस्की के गृह नगर क्रिवी रीह में रूस के मिसाइल हमले में 20 लोग मारे गए थे।

    खार्कीव में हुए एक अन्य रूसी हमले में बच्चों के एक स्कूल की इमारत को भारी नुकसान हुआ। इस हमले में किसी को शारीरिक नुकसान नहीं हुआ है। इस बीच तुर्किये में हो रहे कूटनीतिक सम्मेलन में रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों ने एक-दूसरे के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले के आरोप लगाए हैं।

    यह भी पढ़ें: यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर रूस ने दागी मिसाइल, तबाह हो गया वेयरहाउस