Move to Jagran APP

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने 47 रूसी मिसाइलों को मार गिराने का किया दावा, कीव पर रूस ने दागी 20 मिसाइलें

यूक्रेन सेना के शीर्ष अधिकारी जनरल वालेरी जालुजनी ने जानकारी दी कि यूक्रेन ने रूस के 55 में से 47 मिसाइलों को मार गिराया है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि रूस द्वारा छोड़ी गई मिसाइलों में ख-47 मिलाइल भी शामिल थी।

By AgencyEdited By: Piyush KumarPublished: Thu, 26 Jan 2023 06:08 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2023 06:08 PM (IST)
Russia Ukraine War: यूक्रेन ने 47 रूसी मिसाइलों को मार गिराने का किया दावा, कीव पर रूस ने दागी 20 मिसाइलें
यूक्रेन के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन ने रूस के 55 में से 47 मिसाइलों को मार गिराया है।

कीव, एजेंसी। पिछले 11 महीने से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध कब समाप्त होगी इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। दोनों देशों द्वारा लगातार एक दूसरे के खिलाफ मिसाइलों से हमले किए जा रहे हैं। गुरुवार को यूक्रेन सेना के शीर्ष अधिकारी जनरल वालेरी जालुजनी ने जानकारी दी कि यूक्रेन ने रूस के 55 में से 47 मिसाइलों को मार गिराया है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि रूस द्वारा छोड़ी गई मिसाइलों में ख-47 मिसाइल भी शामिल थी।

loksabha election banner

यूक्रेन के महत्वपूर्ण ठिकानों पर रूस कर रहा हमला

शीर्ष अधिकारी ने आगे कहा कि राजधानी कीव की ओर आने वाली बीस रूसी मिसाइलों को भी मार गिराया गया। उन्होंने टेलीग्राम पर लिखते कहा कि रूस द्वारा लगातार यूक्रेन के महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, हम रूस का कड़ा मुकाबला कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले रूस ने लगातार 30 मिसाइल कीव पर दागी है, जिसमें से 15 को यूक्रेन द्वारा ढेर किए जाने का दावा किया गया है। वहीं, यूक्रेन ने बड़ी संख्या में रूसी ड्रोन को भी ढेर करने की बात कही है। गौरतलब है कि रूस के पश्चिमी देशों द्वारा सैन्य और आर्थिक मदद दी जा रही है। हालांकि, पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को मिल रही मदद रूस को खल रही है।

यह भी पढ़ें: रूस ने कीव में दागी 30 मिसाइल, यूक्रेन ने 15 ढेर करने का किया दावा, देशभर में बज रहे हवाई हमले के सायरन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.