Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia Ukraine War: रूस ने इस महीने पांचवीं बार कीव पर किया हवाई हमला, यूक्रेन ने दिया करारा जवाब

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 06:48 AM (IST)

    यूक्रेन की राजधानी कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राजधानी में कोई हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है। इस मामले पर रूस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। रूस ने अक्टूबर 2022 में यूक्रेन की ऊर्जा सैन्य और परिवहन बुनियादी ढांचे पर हमले करना शुरू कर दिया।

    Hero Image
    यूक्रेन की राजधानी कीव पर मंगलवार को रूस की ओर से हवाई हमला किया गया।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

    रॉयटर्स, कीव। Russia Ukraine War। रूस ने मंगलवार देर रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर हवाई हमला किया है।  कीव की सेना ने बुधवार सुबह कहा कि ने यूक्रेन की राजधानी के करीब आने वाले सभी हथियारों को नष्ट कर दिया है। इस महीने रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव पर किया गया यह पांचवां हवाई हमला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हवाई हमले में किसी की हताहत होने की खबर नहीं: यूक्रेन

    कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा, "प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजधानी में कोई हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है।" इस मामले पर रूस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। रूस ने अक्टूबर 2022 में यूक्रेन की ऊर्जा, सैन्य और परिवहन बुनियादी ढांचे पर हमले करना शुरू कर दिया।

    पांच लाख यूक्रेन के नागरिकों को सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा:जेलेंस्की

     यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि सेना ने साढ़े चार से पांच लाख और यूक्रेनियों को सशस्त्र बलों में शामिल करने का प्रस्ताव दिया है। यूक्रेन-रूस की जंग फरवरी 2022 से चल रही है। दोनों देश अपने हताहतों की संख्या को छिपाते हैं लेकिन अमेरिकी अधिकारियों का अनुमान है कि युद्ध में हजारों लोग मारे गए और घायल हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: रूस के खिलाफ जंग को धार देने की तैयारी में यूक्रेन, सेना में और पांच लाख लोगों को करेगा शामिल