Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia-Ukraine War: रूसी हमले के बाद कीव में मेट्रो सेवा बहाल, शुरू हुई पानी की आपूर्ति

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Sat, 17 Dec 2022 01:59 PM (IST)

    Russian Air Strikes रूस ने शुक्रवार को बड़ा हमला करते हुए 70 से अधिक मिसाइलें दागीं। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि हमले ते बाद आधे शहर में हीटिंग बहाल कर दी गई है और बिजली आपूर्ती भी दो-तिहाई हिस्सों शुरू हो गई है।

    Hero Image
    कीव में बहाल हुई मेट्रो सेवा, पानी की सप्लाई शुरू

    कीव, एजेंसी। Russian Air Strikes in Ukraine: रूसी हमलों ते बाद यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) के मेयर ने शनिवार तड़के कहा कि शहर की मेट्रो सेवा बहाल कर दी गई है और पानी की आपूर्ति भी शुरू हो गई है। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूस ने शुक्रवार को क्रेमलिन में किए गए 24 फरवरी के हमले के बाद अपने सबसे बड़े हमलों में से एक में 70 से अधिक मिसाइलें दागीं। रूस के इस हमले की वजह से देश भर में आपातकालीन ब्लैकआउट हो गया। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि आधे शहर में हीटिंग बहाल कर दी गई है और बिजली आपूर्ती भी दो-तिहाई हिस्सों शुरू हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लागू किया जा रहा है इमरजेंसी आउटेज शेड्यूल

    कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को (Vitali Klitschko) ने एक मैसेजिंग ऐप पर लिखा कि, "इमरजेंसी आउटेज के शेड्यूल को लागू किया जा रहा है।" क्लिट्स्को ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि अगर रूस की तरफ से हमले जारी रहे तो "सर्वनाश" जैसे हालात होंगे। उन्होंने ये भी कहा था कि, लोगों को शहर खाली करने की कोई आवश्यकता नहीं है। "हम लड़ रहे हैं और ये सुनिश्चित करने के सबकुछ कर रहे हैं कि ऐसा ना हो।"

    बुधवार को सुने गए तेज धमाके

    गौरतलब है कि, यूक्रेन की राजधानी शहर कीव में बुधवार तड़के धमाकों की तेज आवाज सुनी गई थीं। तब बताया गया था रूस ने कई ईरानी ड्रोन से हमले किए हैं। हालांकि, कीव के मेयर ने दावा किया था कि रूस की तरफ से भेजे गए 10 ईरानी ड्रोन मार गिराए हैं। रूस के इस हमले में यूक्रेन की दो सरकारी इमारतें ध्वस्त हो गईं थी।

    ये भी पढ़ें:

    Tawang Clash: सेना पर राहुल गांधी के बयान से सियासी बवाल, BJP बोली- सेना का मनोबल क्यों तोड़ रहे 'जयचंद'

    Shraddha Murder Case: आफताब ने कोर्ट में कहा- वकालतनामे पर किए थे साइन, नहीं पता था कि जमानत अर्जी होगी दायर