विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन ने रूस के संघर्ष विराम को किया खारिज, रूसी आदेश को बताया एक चाल

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Fri, 06 Jan 2023 11:23 AM (IST)

रूस यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 36 घंटों के संघर्ष विराम का ...और पढ़ें

यूक्रेन ने रूस के संघर्ष विराम को किया खारिज
यूक्रेन ने रूस के संघर्ष विराम को किया खारिज

कीव (एजेंसी)। रूस-यूक्रेन युद्ध चरम पर है। इसको लेकर कीव सरकार की मदद के लिए अमेरिका और जर्मनी अपना बख्तरबंद लड़ाकू वाहन भेज रहे हैं। इसी बीच, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 36 घंटों के संघर्ष विराम का एलान करते हुए रूसी सैनिकों को शुक्रवार दोपहर से सभी मोर्चे पर गोलीबारी बंद करने का आदेश दिया है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने युद्ध विराम को सिरे से खारिज कर दिया है और इसे रूस की एक चाल बताया है।

रूस को कब्जे वाले क्षेत्रों से हटना होगा पीछे

जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोडोलीक ने कहा कि रूस को कब्जे वाले क्षेत्रों को छोड़ना होगा तभी यह एक अस्थायी युद्धविराम कहा जा सकता है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि संघर्ष विराम की पेशकश हताशा का संकेत है। उन्हें लगता है कि रूस कुछ राहत की सांस लेने की कोशिश कर रहा है। इस पर, अमेरिका में रूस के राजदूत अनातोली एंटोनोव ने फेसबुक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वाशिंगटन उनके देश के साथ यूक्रेन के अंत तक लड़ने की तैयारी कर रहा है।

अमेरिका और जर्मनी भेज रहे लड़ाकू वाहन

एक अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन के लिए एक नया अमेरिकी हथियार पैकेज लगभग 2.8 बिलियन डॉलर का होगा। बता दें कि यूक्रेन की मदद के लिए फ्रांस ने भी अपना बख्तरबंद लड़ाकू वाहन भेजा है। इस बीच, क्रेमलीन ने कहा कि पुतिन ने तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन से शांति वार्ता के विषय में बात की थी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि अगर यूक्रेन अपने क्षेत्र में रूस के कब्जे को स्वीकार करता है तो वह युद्ध रोकने के लिए तैयार है।

युद्ध में कई बच्चों की गई जान

हालांकि, यूक्रेन ने उस मांग को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया। वहीं, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि गंभीर शांति वार्ता अभी दूर है। बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध में कम से कम 452 बच्चे मारे गए हैं और 877 घायल हुए हैं। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें- America News: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने रूस के युद्धविराम पर कसा तंज, बोले- ऑक्सीजन तलाश रहे पुतिन

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: यूक्रेन को अमेरिका और जर्मनी देगा सैन्य सहायता, मिलेगी 2.8 बिलियन डॅालर की मदद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।