विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

America News: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने रूस के युद्धविराम पर कसा तंज, बोले- ऑक्सीजन तलाश रहे पुतिन

By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
Published: Fri, 06 Jan 2023 10:46 AM (IST)

रूस ने पिछले 10 महीने से अधिक समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध पर विराम लगाने की घोषणा की है ...और पढ़ें

रूस के युद्धविराम वाली घोषणा पर जो बाइडेन ने तंज कसा।
रूस के युद्धविराम वाली घोषणा पर जो बाइडेन ने तंज कसा।

वॉशिंगटन,ऑनलाइन डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस की ओर से 36 घंटों के संघर्ष विराम की घोषणा पर व्लादिमीर पुतिन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के हमलों से त्रस्त पुतिन सीज फायर के जरिए अपने लिए ऑक्सीजन की तलाश कर रहे हैं।

यूक्रेन ने युद्धविराम का प्रस्ताव ठुकराया

क्रेमलिन ने कहा कि रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख मॉस्को के पैट्रिआर्क किरिल द्वारा क्रिसमस पर शांति की मांग की थी जिसके बाद पुतिन ने शुक्रवार दोपहर से युद्धविराम का आदेश दिया था। वहीं, यूक्रेन ने रूस के ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस पर संघर्षविराम की पेशकश को ठुकराते हुए कहा है कि जब तक रूस मॉस्को की कब्जे वाली जमीन से अपनी हमलावर सेना वापस नहीं ले लेता है तब तक कोई युद्धविराम नहीं होगा।

"पुतिन के किसी बात का जवाब देने में अनिच्छुक"

प्रस्तावित युद्धविराम के बारे में व्हाइट हाउस के संवादाताओं ने जो बाइडेन से सवाल पूछा तो इसके जवाब में बाइडेन ने कहा, "मैं पुतिन की किसी भी बात का जवाब देने में अनिच्छुक हूं। लेकिन मुझे यह दिलचस्प लगा कि वह क्रिसमस और नए साल के मौके पर अस्पतालों, नर्सरी और चर्चों पर बमबारी करने को तैयार थे। मेरा मतलब है, मुझे लगता है कि वह कुछ ऑक्सीजन खोजने की कोशिश कर रहा है।"

"यूक्रेन के लोगों के भविष्य की बिल्कुल भी चिंता नहीं"

मीडिया ने इस युद्धविराम को लेकर वाशिंगटन में रूस के राजदूत अनातोली एंटोनोव से सवाल किया जिसके जवाब में उन्होंने अमेरिकी प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक समझौते की कोई इच्छा नहीं है। एंटोनोव ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन ने एकतरफा घोषित किए गए युद्धविराम को ऑक्सीजन खोजने का प्रयास करार दिया जा रहा है। एंटोनोव ने दूतावास के फेसबुक पेज पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, "इसका मतलब यह है कि वाशिंगटन तब तक हमारे साथ युद्ध करने के लिए तैयार है जब तक आखिरी यूक्रेनी की जिंदा है, अमेरिका को यूक्रेन के लोगों के भविष्य की बिल्कुल भी चिंता नहीं है।"

7 जनवरी को युद्धविराम

पुतिन द्वारा युद्धविराम 7 जनवरी को रूस के ऑर्थोडॉक्स चर्च द्वारा मनाए जाने वाले क्रिसमस के समय शुरू होगा। यूक्रेन के मुख्य ऑर्थोडॉक्स चर्च को 2019 से चर्च के पदानुक्रम से आजाद हो चुका है और मॉस्को संरक्षक के किसी भी प्रकार के धारणा को पूरी तरह से खारिज करता है। कई यूक्रेनियों ने क्रिसमस मनाने के लिए 25 दिसंबर की तारीख को तय कर लिया है जैसा की पश्चिमी देशों में होता है।

अगर यह युद्धविराम लगा तो यह पिछले 10 महीने से अधिक पुराने युद्ध का पहला बड़ा युद्धविराम होगा जिसने हजारों लोगों की जान ले ली है और यूक्रेन के बड़े पैमाने पर तबाही मचालंबे समय से चल रहे युद्ध का पहला विराम होगा। इस युद्ध में अब तक हजारों लोगों की जिंदगी खत्म हो गई है और कई लोगों की जिंदगी अस्त व्यस्त तक हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: यूक्रेन को अमेरिका और जर्मनी देगा सैन्य सहायता, मिलेगी 2.8 बिलियन डॅालर की मदद

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने जाहिर की चिंता, कहा- कुछ नहीं कर रहा चीन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।