Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेन में हमलों के बीच रूस क्यों करने लगा ट्रंप की तारीफ, बोला- 'बेहतर सोच...'

    By Agency Edited By: Chandan Kumar
    Updated: Sat, 12 Apr 2025 09:54 PM (IST)

    रूस ने शनिवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन हमला किया जिसमें चार लोग घायल हुए और संपत्ति को नुकसान पहुंचा। यूक्रेन ने 88 में से 56 ड्रोन नष्ट करने का दावा किया। तुर्किये में रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने ट्रंप की यूक्रेन नीति की तारीफ की कहा कि नाटो विस्तार युद्ध का कारण है। यह बयान ट्रंप के दूत विटकाफ और पुतिन की मुलाकात के बाद आया।

    Hero Image
    लावरोव ने नाटो विस्तार को युद्ध का कारण बताते हुए ट्रंप की तारीफ की। (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

    रॉयटर्स, कीव। रूस ने शनिवार को एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव और देश के अन्य इलाकों में ड्रोन से बड़ा हमला किया। इस हमले में चार लोग घायल हुए हैं और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। इनमें से कीव में तीन लोग घायल हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के 88 में से 56 ड्रोन को आकाश में ही नष्ट कर दिया। इस बीच तुर्किये में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका के रुख के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा की है। कहा कि इस मामले में ट्रंप की किसी अन्य पश्चिमी नेता से बेहतर सोच है।

    शांति स्थापित करने का क्या उपाय बताने लगे लावरोव?

    लावरोव ने कहा कि किसी भी युद्ध को खत्म करने और लंबे समय के लिए शांति स्थापित करने के लिए सबसे अच्छा उपाय समस्या को जड़ से खत्म करना होता है। यही इस मामले में भी होना चाहिए।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सोच भी इसके नजदीक है। इसीलिए वह बाकी के पश्चिमी नेताओं से अलग हैं। ट्रंप उन नेताओं से अलग हैं जो यूक्रेन को सैन्य संगठन नाटो में शामिल किए जाने के पक्षधर हैं। यही यूक्रेन में युद्ध छिड़ने का मुख्य कारण है। यूक्रेन के नाटो में शामिल होने को रूस अपने लिए खतरनाक मानता है।

    लावरोव का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि शुक्रवार को ही सेंट पीटर्सबर्ग में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकाफ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलकर वार्ता की थी।

    यह भी पढ़ें: Air Pollution की वजह से शहरों में Acid Rain का खतरा, IMD की रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा