विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूस और यूक्रेन ने मानी अमेरिका की बात, काला सागर में जहाजों पर हमले से बचने पर जताई सहमति

Published: Tue, 25 Mar 2025 10:47 PM (GMT+05:30)

काला सागर में जहाजों की सुरक्षा पर एक नए समझौते मामले में बड़ी अपडेट आई है। अमेरिका ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि रूस और यूक्रेन काला सागर में जहाजों की सुरक्षा सहमति जताई है। इससे पहले रूस ने कहा था कि वह काला सागर में जहाजों की सुरक्षा पर एक नए समझौते पर हस्ताक्षर करने को तैयार है।

रूस और यूक्रेन ने मानी अमेरिका की बात।
रूस और यूक्रेन ने मानी अमेरिका की बात।

HighLights

  1. काला सागर में जहाजों की सुरक्षा पर एक नए समझौते का मामला।
  2. रूस-यूक्रेन के बीच युद्धविराम की दिशा में संभावित कदम है सौदा।

मॉस्को, रॉयटर्स। संयुक्त राज्य अमेरिका और यूक्रेन ने सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करने और बल प्रयोग को समाप्त करने के साथ काला सागर में सैन्य उद्देश्यों के लिए वाणिज्यिक जहाजों के उपयोग को रोकने पर सहमति व्यक्त की है। इस बात की जानकारी अमेरिका की ओर से मंगलवार को दी गई।

व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और यूक्रेन इस बात पर सहमत हुए हैं कि संयुक्त राज्य अमेरिका युद्धबंदियों के आदान-प्रदान, नागरिक बंदियों की रिहाई और जबरन स्थानांतरित यूक्रेनी बच्चों की वापसी में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

रूस ने भी इस मामले पर जताई थी सहमति

रूस ने मंगलवार को कहा कि वह काला सागर में जहाजों की सुरक्षा पर एक नए समझौते पर हस्ताक्षर करने को तैयार है, लेकिन तभी जब अमेरिका, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को इसका सम्मान करने का आदेश दे।

यह समझौता रूस-यूक्रेन के बीच युद्धविराम की राह का एक संभावित कदम है। रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव ने कहा कि केवल ऐसा ही आदेश रूस के लिए जरूरी भरोसा दिलाने का काम करेगा। हमें पूरी गारंटी चाहिए और कीव के साथ समझौते के बुरे अनुभव को देखते हुए इसकी गारंटी वाशिंगटन से जेलेंस्की और उनकी टीम को दिया गया आदेश ही हो सकता है, जिसमें स्पष्ट बताया गया हो कि क्या करना है और क्या नहीं।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे अमेरिकी सहयोगियों को यह इशारा मिल गया है। उन्हें पता है कि आतंकी हमले, लोगों के घरों-दुकानों और सैन्य-औद्योगिक कॉम्प्लेक्स से संबंध ना रखने वाले ऊर्जा संयंत्रों पर हमले रोकने पर ही वाशिंगटन को सकारात्मक नतीजा मिल सकता है।

यूक्रेनी हमले में दो पत्रकार मारे गए: रूस

रूस ने दावा किया है कि सोमवार को यूक्रेन द्वारा निशाना साधकर किए गए हमले में दो पत्रकारों समेत छह लोगों की मौत हो गई। यह हमला मास्को के नियंत्रण वाले यूक्रेन के लुहांस्क प्रांत में किया गया था। रूसी विदेश मंत्रालय के अनुसार, हमले में रूस के इज्वेस्टिया मीडिया के युद्ध कवर करने वाले पत्रकार एलेक्जेंडर फेडोरचक के साथ ज्वेज्दा टीवी चैनल के कैमरामैन एंड्रेई पैनोव और चालक एलेक्जेंडर सिर्केली की मौत हो गई। जबकि ज्वेज्दा की अन्य पत्रकार निकिता गोल्डिन गंभीर रूप से घायल हो गई।

रूस का 'मददगार' हिरासत में

यूक्रेन की एसबीयू सुरक्षा सेवा ने मंगलवार को बताया कि इसने एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है, जिसपर रूस के कु‌र्स्क प्रांत में लड़ाई लड़ रही यूक्रेनी सेना की लोकेशन देने का आरोप है। इससे रूस ने उनपर हमला किया था। बीते अगस्त में बेहद तेजी से हमला करते हुए यूक्रेनी सेना सीमा पार कर कु‌र्स्क प्रांत में घुस गई थी। एसबीयू के अनुसार इसने कु‌र्स्क सीमा से जुड़े सुमी प्रांत में तैनात एक यूक्रेनी कर्मचारी को हिरासत में लिया है। मोर्चे पर रहते हुए यह यूक्रेनी सेना पर रूसी मिलाइल और बम हमले के लिए रूस को इनकी लोकेशन भेजने के लिए कोआर्डिनेट्स लिख रहा था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।