नए साल से बुल्गारिया और रोमानिया जाना होगा आसान, अब शेंगेन वीजा के जरिए दोनों देशों की सैर कर सकेंगे यात्री
यूरोपीय संघ के आंतरिक मंत्रियों ने इस बात पर सहमति जताई कि रोमानिया और बुल्गारिया 1 जनवरी से शेंगेन मुक्त यात्रा क्षेत्र के पूर्ण सदस्य बन जाएंगे। सोमवार को ऑस्ट्रिया द्वारा दोनों देशों के प्रवेश के खिलाफ अपना वीटो वापस लेने के फैसला किया था। दोनों देशों को क्रोएशिया के साथ 2023 में शेंगेन जोन में शामिल होना था लेकिन ऑस्ट्रेया ने इस बात पर आपत्ति जाहिर की थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूरोप जाने वाले भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। यूरोपीय आयोग ने जानकारी दी कि शेंगेन वीजा के जरिए अब लोग रोमानिया और बुल्गारिया की यात्रा भी कर सकते हैं। शेंगेन क्षेत्र में 29 यूरोपीय देश शामिल हैं।
कब से नियम लागू होंगे?
यूरोपीय संघ के आंतरिक मंत्रियों ने गुरुवार को इस बात पर सहमति जताई कि रोमानिया और बुल्गारिया 1 जनवरी से शेंगेन मुक्त यात्रा क्षेत्र के पूर्ण सदस्य बन जाएंगे। सोमवार को ऑस्ट्रिया द्वारा दोनों देशों के प्रवेश के खिलाफ अपना वीटो वापस लेने के फैसला किया था।
दोनों देशों को क्रोएशिया के साथ 2023 में शेंगेन जोन में शामिल होना था, लेकिन ऑस्ट्रेया ने इस बात पर आपत्ति जाहिर की थी। ऑस्ट्रिया ने दलील दी थी कि देश पश्चिमी बाल्कन मार्ग से आने वाले प्रवासियों की बढ़ती संख्या को संभालने में विफल है। हालांकि, ऑस्ट्रिया ने अब रोमानिया और बुल्गारिया से आने वाले लोगों क लिए अपना बॉर्डर खोल दिया है।
क्या होता है शेंगेन वीजा?
इस वीजा के जरिए गैर-यूरोपीय लोग शेंगेन क्षेत्र के हिस्से वाले देशों में सैर कर सकते हैं। इस एक वीजा के जरिए टूरिस्ट अलग-अलग यूरोपीय देशों में घूम सकते हैं, और उनको भिन्न-भिन्न देशों की सैर के लिए अलग-अलग वीजा की जरूरत नहीं होती है। यह भी कह सकते हैं कि शेंगेन वीजा आपके लिए यूरोप में जाने के लिए प्रवेश द्वार है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।