Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'PM Modi हैं महान नेता', श्रीलंकाई तिब्बती बौद्ध ब्रदरहुड के अध्यक्ष बोले- प्रधानमंत्री बनने के बाद बौद्ध धर्म का हुआ पुनरुद्धार

    श्रीलंकाई तिब्बती बौद्ध ब्रदरहुड के अध्यक्ष डॉ डेमेंडा पोरेज (Dr Damenda Porage) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महान नेता बताते हुए कहा कि बौद्ध धर्म का पुनरुद्धार उनके भारत के प्रधान मंत्री नियुक्त होने के बाद हुआ। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 2017 में श्रीलंका आए थे उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत धम्मपद के श्लोक के साथ बौद्ध मंत्रोच्चार से की थी।

    By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Fri, 26 Apr 2024 11:45 PM (IST)
    Hero Image
    PM Modi हैं महान नेता- श्रीलंकाई तिब्बती बौद्ध ब्रदरहुड के अध्यक्ष।

    एएनआई, कोलंबो। श्रीलंकाई तिब्बती बौद्ध ब्रदरहुड के अध्यक्ष डॉ डेमेंडा पोरेज (Dr Damenda Porage) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महान नेता बताते हुए कहा कि बौद्ध धर्म का पुनरुद्धार उनके भारत के प्रधान मंत्री नियुक्त होने के बाद हुआ। उन्होंने पीएम मोदी के साल 2017 की श्रीलंका यात्रा को भी याद किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने वेसाक दिवस समारोह में भाग लिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी को बताया उदार नेता

    उन्होंने आगे कहा कि भारत के पीएम के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद से ही हम देख सकते हैं कि बौद्ध धर्म में पुनरुत्थान हुआ है। उन्होंने पीएम मोदी को उदार नेता बताते हुए कहा कि भारत सरकार ने बौद्ध गतिविधियों में सुधार के लिए श्रीलंका को 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर का दान दिया। दुनिया में किसी ने भी ऐसा सराहनीय कार्य नहीं किया है।

    पीएम मोदी एक महान नेता हैं। उनकी नियुक्ति के बाद हम बौद्ध धर्म में पुनरुत्थान देख सकते हैं। हमने बुद्ध के अवशेषों को थाईलैंड की यात्रा करते हुए देखा। इससे पहले भारत से पवित्र बुद्ध के अवशेषों ने मंगोलिया और श्रीलंका की भी यात्रा की थी। पीएम मोदी 2017 में श्रीलंका आए थे, उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत धम्मपद के श्लोक के साथ बौद्ध मंत्रोच्चार से की थी। हमने उन्हें दुनिया भर में बौद्ध समुदायों को बोलते और संबोधित करते देखा है।- डॉ डेमेंडा पोरेजश्रीलंकाई तिब्बती बौद्ध ब्रदरहुड के अध्यक्ष

    यह भी पढ़ेंः EVM-VVPAT का नहीं होगा 100 फीसद मिलान, कोर्ट ने EC को दिया यह निर्देश; बैलेट पेपर को लेकर कही अहम बात