विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kathmandu Mayor Election: रैप सिंगर बालेन शाह काठमांडू मेयर पद की दौड़ में सबसे आगे, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा चुनाव

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By:
Published: Sat, 14 May 2022 10:53 PM (IST)Updated: Sun, 15 May 2022 06:29 AM (IST)

Kathmandu Mayor Election 32 वर्षीय बालेन शाह एक लोकप्रिय रैप सिंगर होने के साथ-साथ पेशे से इंजीनियर भी हैं जिन्होंने ...और पढ़ें

चुनाव परिणाम रविवार को घोषित होने की संभावना
चुनाव परिणाम रविवार को घोषित होने की संभावना

काठमांडू, पीटीआइ। लोकप्रिय रैप सिंगर बालेन शाह काठमांडू मेयर के चुनावी मतगणना में सबसे आगे चल रहे हैं। रैप सिंगर शाह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा है। शनिवार को मतगणना शुरू होने के साथ ही मेयर पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। अब तक हुए कुल 1,280 मतों में से शाह 404 मतों से आगे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि नेपाल की विपक्षी कम्युनिस्ट पार्टी-यूनिफाइड मार्क्सवादी लेनिनिस्ट (CPN-UML) के केशव स्थपित और सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस के सिरजाना सिंह क्रमश: 365 और 231 मतों से पीछे हैं।

32 वर्षीय शाह एक लोकप्रिय रैप गायक होने के साथ-साथ पेशे से इंजीनियर भी हैं, जिन्होंने युवाओं का समर्थन हासिल किया है। हालांकि अभी कई और वोटों की गिनती होनी बाकी है।

काठमांडू महानगर में शुक्रवार को स्थानीय स्तर के चुनावों के दौरान 1,91,186 वोट पड़े। काठमांडू के मेयर उम्मीदवार के चुनाव परिणाम रविवार को ही घोषित होने की संभावना है।

नेपाल में शुक्रवार को पूरे देश में एक ही चरण में स्थानीय चुनाव हुए। चुनाव आयोग के संयुक्त सचिव तुलसी बहादुर श्रेष्ठ के अनुसार अब तक अधिकांश स्थानीय इकाइयों में मतगणना शुरू हो चुकी है।

ललितपुर में गठबंधन ने नेपाली कांग्रेस के चिरीबाबू महारजन को मैदान में उतारा

चुनाव अधिकारी ललितपुर मेट्रोपालिटन सिटी और भरतपुर मेट्रोपालिटन सिटी के वोटों की गिनती की भी तैयारी कर रहे हैं। द काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार ललितपुर में गठबंधन ने नेपाली कांग्रेस के चिरीबाबू महारजन को मैदान में उतारा है, जबकि यूएमएल ने मेयर पद के लिए हरि कृष्ण ब्यानजंकर को मैदान में उतारा है।

भरतपुर में माओवादी केंद्र की रेणु दहल, यूएमएल के बिजय सुबेदी और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जगन्नाथ पौडेल मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। विराटनगर मेट्रोपालिटन सिटी में भी वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 16 जिलों में 28 स्थानीय इकाइयों के 43 मतदान केंद्रों के 77 बूथों पर विभिन्न कारणों से मतदान रुका हुआ था और वहां जल्द ही चुनाव होंगे।