Peru Protests: पेरू के अरेक्विपा शहर में भीषण झड़प, राजधानी लीमा में भारी पुलिस बल की तैनाती
पेरू में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी लीमा में हजारों पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई। स्थानीय समयानुसार गुरुवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने डाउनटाउन क्षेत्र की ओर मार्च किया जबकि दक्षिणी शहर अरेक्विपा में भीषण झड़पें हुईं। Photo ANI

लीमा, एएनआई। पेरू में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी लीमा में हजारों पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई। स्थानीय समयानुसार गुरुवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने डाउनटाउन क्षेत्र की ओर मार्च किया, जबकि दक्षिणी शहर अरेक्विपा में भीषण झड़पें हुईं। प्रदर्शनकारी देश में नए चुनाव कराने, राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे का इस्तीफा, संविधान में बदलाव और पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो की रिहाई की मांग कर रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति वर्तमान में प्री-ट्रायल हिरासत में हैं।
पेरू में अब तक 53 लोगों की मौत
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पेरू में राजनीतिक अस्थिरता से भड़का आक्रोश बढ़ा है, साथ ही प्रदर्शन के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार, दिसंबर में पेरू में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई है और 772 अन्य घायल हो गए हैं।
प्रदर्शन के कारण उड़ानें निलंबित
शहर से लाइव फुटेज के अनुसार, अरेक्विपा के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के खेतों से धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद गुरुवार को उड़ानें निलंबित कर दीं गई। प्रदर्शनकारियों ने हवाईअड्डे पर बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश की। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ रही पुलिस को हत्यारे बोला और पत्थर फेंके।
देश में आम चुनाव कराने की मांग
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, देश दशकों में अपनी सबसे खराब हिंसा देख रहा है, जो कैस्टिलो को हटाने के बाद भड़क उठी थी, क्योंकि प्रदर्शनकारी राजनीतिक परिवर्तन के लिए मौजूदा सरकार के आह्वान का विरोध कर रहे थे। गुरुवार को लीमा में मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग की और जल्द से जल्द आम चुनाव कराने की मांग की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।