यहां जाने में कांपती है खूंखार अपराधियों की रूह, पढ़िए दुनिया की 10 सबसे खतरनाक जेलों के बारे में
दुनिया की सबसे खतरनाक जेलों की लिस्ट में पहले नंबर पर अल सल्वाडोर की CECOT जेल है। 23 हेक्टेयर में बनी ये जेल राजधानी सैन साल्वाडोर से 70 किलोमीटर पूर्व में एक ग्रामीण क्षेत्र में अलग-थलग जगह पर है। इस जेल में 40 हजार कैदियों को रखने की क्षमता है और इस जेल का नाम है सेंटर फॉर टैररिज्म कनफाइनमेंट यानी सीकॉट।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जेल, ये एक ऐसा शब्द है जिससे हर कोई दूर रहना चाहता है। जेल के अंदर जाते ही अच्छे-अच्छे खूंखार अपराधियों तक की बोलती बंद हो जाती है और जेल में कैदियों को कई तरह की परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ता है।
जेलों में ग्रुप बनाकर रहना और एक गुट का दूसरे गुट से टकराव होना ये आम बात है। कई जेलों में आपसी रंजिश में कैदियों की मौत तक हो जाती है और कहीं-कहीं तो कैदी जेल की यातनाएं झेल नहीं पाते हैं। आज हम दुनिया की 10 ऐसी जेलों के बारे में जानेंगे जो सबसे खतरनाक होने के साथ-साथ वहां किस तरह के कैदी रखे जाते हैं।
अल सल्वाडोर की CECOT जेल
दुनिया की सबसे खतरनाक जेलों की लिस्ट में पहले नंबर पर अल सल्वाडोर की CECOT जेल है। 23 हेक्टेयर में बनी ये जेल राजधानी सैन साल्वाडोर से 70 किलोमीटर पूर्व में एक ग्रामीण क्षेत्र में अलग-थलग जगह पर है।
इस जेल में 40 हजार कैदियों को रखने की क्षमता है और इस जेल का नाम है सेंटर फॉर टैररिज्म कनफाइनमेंट यानी सीकॉट। इस जेल को धरती का नर्क कहा जाता है क्योंकि इस हाई सिक्योरिटी टैररिस्ट प्रिजन में जो एक बार गया, वो कभी बाहर नहीं आ सकता है।
अल्काट्राज़ संघीय जेल, अमेरिका
इस जेल में कैदियों को काफी ज्यादा कठोर वातावरण में रहना पड़ता है और लोगों की पहुंच से दूर बने इस जेल को कुछ सबसे खतरनाक अपराधियों के इतिहास के लिए जाना जाता है।
रिकर्स आइलैंड, अमेरिका
अमेरिका की सबसे बड़ी शहरी जेलों में से एक रिकर्स आइलैंड भी दुनिया की खतरनाक जेलों में से एक है। इस जेल में रैपर टुपैक शकूर और पूर्व आईएमएफ प्रमुख डोमिनिक स्ट्रॉस-कान सहित कई हाई प्रोफाइल कैदी रह चुके हैं।
अमेरिकी सैन्य जेल ग्वांतानामो बे, क्यूबा
क्यूबा में स्थित अमेरिकी सैन्य जेल ग्वांतानामो बे को बिना किसी मुकदमे के लोगों को हिरासत में रखने के लिए जाना जाता है, इस प्रथा की काफी आलोचना भी होती रही है है।
होंगो जेल, मेक्सिको
मेक्सिको में स्थित एल होंगो जेल अपने खतरनाक और अव्यवस्थित माहौल के लिए बदनाम है। जेल के इतिहास में कई दंगे और भागने की घटनाएं हुई हैं।
ला सबानेटा जेल, वेनेजुएला
वेनेजुएला की ला सबानेटा जेल, अत्यधिक भीड़, हिंसा, आपूर्ति की कमी और अपर्याप्त सुरक्षा के कारण कैदियों के लिए सबसे खराब जेलों में से एक है।
बैंग क्लांग सेंट्रल जेल, थाईलैंड
थाईलैंड की बैंग क्लांग सेंट्रल जेल में कैदियों के साथ कठोर व्यवहार, लंबी सजा, क्रूर परिस्थितियां और मौत की सजा के कारण यह सबसे खतरनाक जेलों में से एक है।
इक्वेटोरियल गिनी के ब्लैक बीच जेल
इक्वेटोरियल गिनी के ब्लैक बीच जेल में भी कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार और उनको कष्टदायक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
ताड़मोर जेल, सीरिया
सीरिया में ताड़मोर जेल अपने भयावह इतिहास और राजनीतिक कैदियों के साथ दुर्व्यवहार के कारण चर्चित है। यह जेल मानवाधिकारों के प्रति अपने तिरस्कार के लिए जानी जाती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।