President Joe Biden: राष्ट्रपति बाइडन ने कहा- ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लड़ाई को पहले से और तेज करने की जरुरत
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन COP27 में शामिल हुए। इस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने विश्व के नेताओं से ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) के खिलाफ लड़ने के अपने संकल्प को दोगुना करने का आग्रह किया।
शर्म अल-शेख, एपी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन COP27 में शामिल हुए। इस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने विश्व के नेताओं से ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) के खिलाफ लड़ने के अपने संकल्प को दोगुना करने का आग्रह किया। उन्होंने इस दौरान रूस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रूस का यूक्रेन पर आक्रमण जीवाश्म ईंधन (fossil fuels) को समाप्त करने की आवश्यकता का समर्थन करता है।
स्वच्छ ऊर्जा पर दिया जोर
संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में राष्ट्रपति ने स्वच्छ ऊर्जा पर जोर दिया, जो अमेरिका और अन्य देशों के लिए उर्जा के क्षेत्र में आदर्श साबित होगा। राष्ट्रपति बाइडन ने इस बात पर भी ध्यान दिया कि कैसे उन्होंने अमेरिका में ईंधन की लागत को कम करने के लिए गैस के उत्पादन पर जोर दिया। उन्होंने रूस पर बोलते हुए कहा कि रूस ने अपनी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी करने के लिए यूक्रेन पर आक्रमण किया।
मिथेन गैस के उत्सर्जन को कम करने पर जोर
राष्ट्रपति ने जलवायु सम्मेलन में एक नियम पर चर्चा की, जो मीथेन गैस के उत्सर्जन को कम करेगा और उनके प्रशासन के द्वारा जारी किए गए इसी तरह से नियमों का और विस्तार करेगा। मालूम हो कि मीथेन एक शक्तिशाली ग्रीनहाउस गैस है जो ग्लोबल वार्मिंग में महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी 2030 तक ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन को कम करने पर जोर देगा।
G-20 में लेंगे हिस्सा
राष्ट्रपति बाइडन ने मिस्र में सिर्फ तीन घंटे बिताए। अन्य देशों की यात्रा करने से पहले वह देश के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी के साथ एक बैठक की। राष्ट्रपति शनिवार को कंबोडिया पहुंचे, जहां पर वह दक्षिण पूर्व एशियाई नेताओं की एक बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद वह दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के जी-20 शिखर सम्मेलन के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।