Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, 2 लाख से अधिक लोग वेटिकन पहुंचे; ट्रंप ने भी किए अंतिम दर्शन

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 06:35 PM (IST)

    वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार समारोह में 50 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष 10 शासक राजा और 130 विदेशी प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए। हालांकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अनुपस्थित हैं रूस ने उनके स्थान पर अपने संस्कृति मंत्री को भेजा है। अंतिम संस्कार के बाद पोप फ्रांसिस को रोम के बेसिलिका सेंट मैरी मेजर में वेटिकन के बाहर दफनाया जाएगा।

    Hero Image
    वेटिकन ग्रोटो के बाहर दफन होने वाले पहले पोप होंगे फ्रांसिस (फोटो: रॉयटर्स)

    रॉयटर्स, वेटिकन सिटी। पोप फ्रांसिस को शनिवार को लाखों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में करीब ढाई लाख लोग एकत्र हुए। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई गणमान्य ने श्रद्धांजलि दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान अन्य राष्ट्राध्यक्षों में अर्जेंटीना, फ्रांस, जर्मनी, फिलीपींस और पोलैंड के राष्ट्रपति, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री और स्पेन के राजा और रानी सहित कई शाही परिवार के सदस्य शामिल थे। इसके अतिरिक्त 100 से अधिक प्रतिनिधिमंडल एकत्रित हुए।

    सड़कों पर खड़े थे लाखों लोग

    अंतिम संस्कार के दौरान वेटिकन में 250 कार्डिनल्स, 400 बिशप और 4,000 पादरी उपस्थित थे। फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार सेंट पीटर्स स्क्वायर पर संपन्न हुआ। उन्हें श्रद्धांजलि देने रोम की सड़कों पर लाखों लोग खड़े थे।

    (फोटो: @rashtrapatibhvn)

    फ्रांसिस के ताबूत को सेंट मैरी मेजर बेसिलिका तक ले जाया गया। फ्रांसिस को हाल की परंपरा से हटकर रोम के मुख्य रेलवे स्टेशन के पास सेंट मैरी मेजर बेसिलिका में दफनाया गया। उन्हें एक साधारण कब्र में दफनाया गया। कब्र के ऊपर सिर्फ 'फ्रांसिस्कस' लिखा है, जो लैटिन में उनका नाम है।

    कब्र पर लटका क्रॉस

    • वहां एक साधारण क्रॉस लटका हुआ है, जिसे वे अपने गले में पहना करते थे। परंपरा के तौर पर पोप को सेंट पीटर्स के क्रिप्ट में दफनाया जाता है। वे एक सदी से भी अधिक समय में वेटिकन के बाहर दफन होने वाले पहले पोप हैं।
    • केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कहा कि पोप फ्रांसिस मानवता के नेता थे, क्योंकि उन्होंने सभी जातियों और धर्मों को स्वीकार किया। उनका सम्मान किया और सभी की सेवा की।

    यह भी पढ़ें: कौन होगा अगला पोप? इन पांच नामों की चर्चा सबसे आगे; जानिए कैसे चुना जाएगा वेटिकन लीडर