Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ukraine War: पोप ने रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन से की हिंसा व मौत का चक्र रोकने की अपील

    By Jagran NewsEdited By: Ramesh Mishra
    Updated: Sun, 02 Oct 2022 07:34 PM (IST)

    पोप फ्रांसिस ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में हिंसा और मौत के चक्र को रोकने की भावुक अपील की। उन्होंने परमाणु युद्ध के खतरे की निंदा करते हुए इसे बेतुका बताया और कहा कि यदि ऐसा हुआ तो इसके बेहद गंभीर वैश्विक परिणाम होंगे।

    Hero Image
    Ukraine War: पोप ने रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन से की हिंसा व मौत का चक्र रोकने की अपील। एजेंसी।

    वेटिकन सिटी, एजेंसी। पोप फ्रांसिस ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में हिंसा और मौत के चक्र को रोकने की भावुक अपील की। उन्होंने परमाणु युद्ध के खतरे की निंदा करते हुए इसे बेतुका बताया और कहा कि यदि ऐसा हुआ तो इसके बेहद गंभीर वैश्विक परिणाम होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी किया आग्रह

    सेंट पीटर्स स्क्वायर में लोगों को संबोधित करते हुए पोप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी गंभीर शांति प्रस्तावों पर विचार करने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी आह्वान किया कि वह इस युद्ध को समाप्त कराने के लिए सभी कूटनीतिक साधनों का प्रयोग करे। यह मानव जाति के हित में भी है।

    यूक्रेन के चार बड़े क्षेत्रों लुहांस्क, डोनेस्क, खेरसान और जपोरीजिया के रूस में विलय की पुतिन की घोषणा के दो दिन बाद पोप ने अपने संबोधन में कहा कि सभी देशों को अपनी संप्रभुता और अखंडता बनाए रखने का अधिकार है। उधर, यूक्रेन और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों ने पुतिन के यूक्रेन के चार शहरों के विलय के कदम की निंदा करते हुए इसे अवैध बताया था। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलेादिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनकी सेनाएं उन सभी यूक्रेनी क्षेत्रों को फिर से वापस लेने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखें, जिन्हें रूसी सेना ने कब्जा लिया है।

    यूक्रेन का दावा, लाइमैन पर पूरी तरह अब उसका नियंत्रण कीव

    1- यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को दावा किया कि खारकीव से 160 किलोमीटर दूर लाइमैन शहर पर अब उसका पूरी तरह से फिर कब्जा हो गया है। रूस द्वारा यूक्रेन के कई क्षेत्रों के विलय की जवाबी कार्रवाई में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस पूर्वी शहर से रूसी सैनिकों को पीछे हटना पड़ा। यह यूक्रेन के लिए बड़ी सफलता है। इसके लिए जेलेंस्की ने अपनी सेना का आभार व्यक्त किया।

    2- लाइमैन शहर रूसी सैनिकों के लिए जमीनी संचार और रसद दोनों के लिए एक प्रमुख लाजिस्टिक हब रहा है। लाइमैन पर पुन: कब्जे के बाद अब यूक्रेनी सैनिक लुहांस्क क्षेत्र की ओर बढ़ने की कोशिश में हैं, जिसे रूस ने अपने भीतर मिला लिया है। उधर, रूस ने यूक्रेनी क्षेत्र में फिर बमबारी तेज कर दी है। जेलेंस्की के गृहनगर पर भी ड्रोन से हमले किए गए।