विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिलीपींस के राष्ट्रपति की चेतावनी, वैक्सीन न लेने वाले लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने की नहीं होगी अनुमति

By Ashisha SinghEdited By:
Published: Thu, 29 Jul 2021 02:15 PM (IST)

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने फिलिपिनो को बुधवार रात टेलीविज़न पर चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना वायरस के ...और पढ़ें

फिलीपींस के राष्ट्रपति ने दी चेतावनी गैर टिकाकर वाले लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने की नहीं होगी अनुमति
फिलीपींस के राष्ट्रपति ने दी चेतावनी गैर टिकाकर वाले लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने की नहीं होगी अनुमति

मनीला, एपी। फिलीपींस में कोरोना वायरस के नए संक्रमण डेल्टा वेरिएंट और महामारी के प्रकोप को देखते हुए फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने फिलिपिनो को बुधवार रात टेलीविज़न पर चेतावनी दे डाली। रोड्रिगो दुतेर्ते ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण से इनकार करने वाले फिलीपींस के लोगों को अधिक संक्रामक डेल्टा संस्करण के खिलाफ सुरक्षा के तौर पर अपने घरों को छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

फिलीपींस के राष्ट्रपति ने दी चेतावनी

दुनिया भर में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से प्रचंड रूप धारण कर डेल्टा वेरिएंट संक्रमण से सब को भयभीत कर रहा है। फिलीपींस में अधिक डेल्टा संस्करण के दर को देखते हुए फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते अपने देश के लोगों को चेतावनी देते हुए कहां कि जिन लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण नहीं लगा है, उन लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दुतेर्ते ने बुधवार रात टेलीविजन पर कहा कि इस तरह के प्रतिबंध को अनिवार्य करने वाला कोई कानून नहीं है, लेकिन उनका कहना है कि वह ऐसे लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दे सकते, जो बाहर आकर अन्य लोगों में वायरस फैलाते हैं। दुतेर्ते ने कहा कि‌ भले ही उन्हें लोगों को घर में रखने के लिए मुकदमा झेलना पड़े, मगर वह इसके लिए भी तैयार हैं।

टीकाकरण को लेकर क्या कहा राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते अपनी बेबाक बातों के लिए जाने जाते हैं। इसी बेबाकी के साथ उन्होंने जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं करवाया है, उन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आप कभी भी मर सकते हैं। एक और सत्य यह भी है कि फिलीपींस टीके की कमी को लेकर पहले से ही जूझ रहा है। बता दें कि लगभग 7 मिलियन फिलिपिनो को पूरी तरह से टीका लगा दिया गया है और 11 मिलियन से अधिक अन्य लोगों को अपनी पहली खुराक ही प्राप्त हुई है। जबकि सरकार का 60 मिलियन से 70 मिलियन लोगों को टीकाकरण लगाने का लक्ष्य है। फिलहाल कोरोना वायरस की डेल्टा संक्रमण के कहर को देखते हुए दुतेर्ते ने अपनी सरकार को यह आदेश दिया कि जो कोई भी कोविड‌‌ 19 की डोज लेना चाहते हैं, उनके लिए बेहतर व्यवस्था की जाए।