Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलमारी से गिरने लगा सामान, घूमने लगी लकड़ी की मेज; भूकंप के तेज झटकों से कांपा न्यूजीलैंड

    Updated: Tue, 25 Mar 2025 09:12 AM (IST)

    न्यूजीलैंड का दक्षिणी द्वीप भूकंप के तेज झटकों से हिल उठा। भूकंप के बाद लोगों को मोबाइल अलर्ट जारी किया गया। इसमें समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी गई है। जियोनेट वेबसाइट के मुताबिक 6.7 तीव्रता का भूकंप स्नेरेस द्वीप समूह से 160 किमी उत्तर-पश्चिम में आया। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 33 किमी की गहराई पर था।

    Hero Image
    भूकंप के तेज झटकों से हिला न्यूजीलैंड। ( सांकेतिक फोटो )

    रॉयटर्स, वेलिंगटन। भूकंप के तेज झटकों से न्यूजीलैंड हिल उठा। अधिकारियों के मुताबिक न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप पर लोगों ने तेज झटकों को महसूस किया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई। अब न्यूजीलैंड की आपदा एजेंसी ने यह आकलन लगाने में जुटी है कि क्या सुनामी का कोई खतरा है या नहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड भूकंपीय रूप से सक्रिय 'रिंग ऑफ फायर' पर बसा है। रिंग ऑफ फायर लगभग 40000 किलोमीटर का एक घेरा है। यह प्रशांत महासागर के अधिकांश भाग को घेरने वाले ज्वालामुखियों और समुद्री खाइयों से भरा है।

    समुद्र से दूर रहने की अपील

    नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने साउथलैंड और फियोर्डलैंड क्षेत्रों के लोगों को समुद्र तटों और समुद्री क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। एजेंसी का कहना है कि समुद्र की असामान्य धाराएं खतरा बन सकती हैं। न्यूजीलैंड की सरकारी भूकंप निगरानीकर्ता जियोनेट ने कहा कि 4700 से अधिक लोगों ने भूकंप महसूस किया।

    अलमारी से सामान गिरने लगा

    न्यूजीलैंड की मीडिया ने अपनी खबरों में बताया कि लोगों ने सामान गिरने और इमारतों के हिलने की जानकारी साझा की। न्यूजीलैंड हेराल्ड अखबार के मुताबिक एक व्यक्ति ने फेसबुक पर पोस्ट कि हमारी अलमारी से सामान गिरने लगा। लकड़ी की मेज घूमने लगी।

    33 किमी की गहराई में आया भूकंप

    जियोनेट के मुताबिक भूकंप न्यूजीलैंड के स्नेरेस द्वीप समूह से लगभग 160 किमी उत्तर-पश्चिम में 33 किमी की गहराई पर आया है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप लगभग 10 किमी की गहराई पर आया। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय मौसम ब्यूरो का कहना है कि मुख्य भूमि, द्वीपों व अन्य क्षेत्रों में सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

    अचानक पर्दे हिलने लगे

    डुनेडिन शहर में भी लोगों ने झटके महसूस किए। यहां के एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि हम डुनेडिन अस्पताल की 8वीं मंजिल पर थे। अचानक पर्दे हिलने लगे। हम बिस्तर पर बैठे-बैठे हिल रहे थे। यह डरावना था। एक अन्य शख्स ने कहा कि कार में मैं बच्चों का इंतजार कर रहा था। भूकंप की वजह से कार काफी तेज हिलती रही।

    सुनामी का सता रहा डर

    भूकंप के बाद सुनामी के खतरे का आकलन राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (नेमा) और जीएनएस साइंस कर रही है। नेमा ने कहा अगर इस स्थान पर सुनामी पैदा होती है तो कम से कम एक घंटे तक इसके न्यूजीलैंड पहुंचने की संभावना नहीं है। एजेंसी ने कहा कि अगर समुद्र तटीय लोगों को भूकंप के झटके एक मिनट से अधिक समय तक महसूस हुए हैं तो उन्हें तुरंत इलाका खाली कर देना चाहिए। ऐसे में सुनामी का खतरा है।

    यह भी पढ़ें: क्या भारत में बढ़ेंगे तेल के दाम? ट्रंप ने वेनेजुएला से ऑयल खरीदने वाले देशों पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ

    यह भी पढ़ें: सौरभ की हत्‍या के ल‍िए साहिल-मुस्कान ने 8 द‍िनों तक चाकू से क‍िया था रिहर्सल, फ‍िर उस्‍तरे से... मेरठ कांड में नया खुलासा