विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

South Korea: किम जोंग उन की बेटी बनेंगी उत्तर कोरिया की अगली तानाशाह! खुफिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Thu, 04 Jan 2024 05:25 PM (IST)

दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी की एक रिपोर्ट आने के बाद किम जोंग उन की 10 साल की बेटी चर्चा ...और पढ़ें

अपनी बेटी जू ऐ के साथ उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन। फोटोः एपी।
अपनी बेटी जू ऐ के साथ उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन। फोटोः एपी।

HighLights

  1. साल 2022 में जू ऐ पहली बार आई थी नजर
  2. पिता की उत्तराधिकारी बन सकती हैं जू ऐ

एपी, सियोल। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन आम तौर पर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि, दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी की एक रिपोर्ट आने के बाद इस बार किम नहीं, बल्कि उनकी 10 साल की बेटी चर्चा में है। जासूसी एजेंसी की रिपोर्ट आने के बाद तानाशाह किम जोंग उन के उत्तराधिकारी को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

साल 2022 में पहली बार दिखी थी किम की बेटी

दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बेटी को उनके संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है। मालूम हो कि किम ने साल 2022 में पहली बार अपनी बेटी को दुनिया के सामने लेकर आए थे। उत्तर कोरिया ने पिछले साल अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था, जिसको देखने के लिए वह अपनी बेटी 'जू ऐ' के साथ मौजूद थे।

नए साल की पूर्व संध्या पर नजर आईं किम की बेटी

साल 2022 के बाद किम जोंग को उनकी बेटी के साथ कई बार देखा गया है। जू ऐ को हाल ही में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भी देखा गया था। नए साल की पूर्व संध्या पर रविवार को प्योंगयांग स्टेडियम में किम जोंग उन ने अपनी बेटी को गाल पर चुंबन किया और उन्होंने अपने पिता के साथ भी ऐसा ही किया।

यह भी पढ़ेंः गाजियाबाद से साउथ कोरिया जाने के लिए निकली दो छात्राएं, अजमेरी गेट से हुईं बरामद; वजह जानकर पीट लेंगे माथा

दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने क्या कहा?

दक्षिण कोरिया की मुख्य जासूसी एजेंसी नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (National Intelligence Service) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वह जू ऐ को किम जोंग उन के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखती है। एजेंसी ने इसके लिए जू ऐ के सार्वजनिक गतिविधियों और राज्य प्रोटोकॉल के व्यापक विश्लेषण का हवाला दिया।

उत्तर कोरिया पर किम परिवारों का रहा है शासन

मालूम हो कि उत्तर कोरिया साल 1948 में दक्षिण कोरिया से अलग हुआ, तभी से लेकर इस पर किम परिवार के पुरुष सदस्यों का शासन रहा है। साल 2011 के अंत में किम जोंग के पिता किम जोंग इल का निधन हो गया, जिसके बाद से ही किम को उत्तर कोरिया की सत्ता विरासत में मिली और वह अब तक शासन कर रहे हैं। वहीं, किम जोंग इल ने अपने पिता और उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल सुंग की साल 1994 में निधन के बाद सत्ता संभाली थी।

यह भी पढ़ेंः North Korea: 'जरूरत पड़ने पर अमेरिका, दक्षिण कोरिया का नामोनिशान मिटा दें', किम जोंग उन ने सेना को दिया आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।