विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर कोरिया ने नए साल के दिन दागी बैलिस्टिक मिसाइल, आखिर किम जोंग-उन के दिमाग में चल क्या रहा है

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Sun, 01 Jan 2023 01:23 AM (GMT+05:30)

उत्तर कोरिया ने इस साल कई मिसाइलों का परीक्षण किया है। ऐसा माना जा रहा है कि किम जोंग-उन की ...और पढ़ें

North Korea ने नए साल के दिन दागी बैलिस्टिक मिसाइल,
North Korea ने नए साल के दिन दागी बैलिस्टिक मिसाइल,

सियोल, रायटर। योनहाप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरियाई सेना के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया ने रविवार तड़के कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में समुद्र के ऊपर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। उत्तर कोरिया द्वारा शनिवार को तीन बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के 24 घंटे से भी कम समय में यह कदम उठाया गया है।

योनहाप ने दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ का हवाला देते हुए कहा कि कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल को स्थानीय समयानुसार (0750 GMT) प्योंगयांग से लगभग 2:50 बजे (0750 GMT) दागा गया।

यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट पर छोड़ी बैलिस्टिक मिसाइल, इस साल दागीं 70 मिसाइलें

उत्तर कोरिया ने कई मिसाइलों का किया परीक्षण

बता दें, इस साल इस साल उत्तर कोरिया ने कई मिसाइलों का परीक्षण किया है, जिसकी एक लंबी श्रृंखला है। ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की कोशिश हथियारों का विकास करके अमेरिका पर दबाव डालने की है। यह भी कहा जा रहा है कि वह सातवीं बार परमाणु परीक्षण कर सकता है।

31 दिसंबर 2022 को दागी तीन बैलिस्टिक मिसाइल

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने 31 दिसंबर 2022 को अपने पूर्वी तट पर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। जापानी तट रक्षकों ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले, 18 दिसंबर को भी उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट पर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी, जिसकी जानकारी दक्षिण कोरिया ने दी थी। मिसाइल दागने के तीन दिन पहले उत्तर कोरिया ने एक नया सामरिक हथियार ‘हाई-थ्रस्ट सॉलिड-फ्यूल मोटर’ का परीक्षण किया था। 

उत्तर कोरिया के तरफ से किए गए मिसाइल प्रक्षेपण पर अमेरिका ने चिंता जताया था। उसने प्रक्षेपण को गैरकानूनी बताया और कहा कि उत्तर कोरिया का यह कदम बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों में अस्थिरता लाएगी।

ये भी पढ़ें:

Year Ender 2022: 5जी, डिजिटल रुपए की सौगात, थॉमस कप की खुशी, अग्नि से मिली शक्ति, एयर इंडिया की हुई घर वापसी

Fact Check : अदरक के जरिए नहीं किया जा सकता कोरोना से बचाव, वायरल दावा गलत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।