विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका-दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास को ठेंगा दिखा रहे किम जोंग, फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 19 Mar 2023 09:18 AM (IST)

North Korea Ballistic Missile Test किम जोंग के देश ने कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के समुद्र के पास यह मिसाइल ...और पढ़ें

North Korea Ballistic Missile Test उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल।
North Korea Ballistic Missile Test उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल।

सियोल, एपी। North Korea Ballistic Missile Test उत्तर कोरिया ने रविवार को एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। किम जोंग के देश ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट से दूर और जापान के समुद्र के पास यह मिसाइल दागी है। उत्तर कोरिया के पड़ोसी मुल्कों ने कहा कि अमेरिका-दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास के जवाब में उत्तर कोरिया ने परीक्षण गतिविधियां तेज कर दी हैं।

तीसरी बार किया मिसाइल परीक्षण

जापान के रक्षा मंत्रालय और तटरक्षक बल ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तर कोरिया की मिसाइल रविवार सुबह दागी गई। दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरिया की सेना का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी जलक्षेत्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। 

अमेरिका और दक्षिण कोरिया को साफ संदेश

उत्तर कोरिया ने फिर से साफ संदेश दे दिया है कि वो अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास से डरने वाला नहीं है। यदि लॉन्च की पुष्टि हो जाती है, तो अमेरिका और दक्षिण कोरियाई सेना द्वारा पिछले सप्ताह अपना संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू करने के बाद से यह उत्तर कोरिया का तीसरा हथियार परीक्षण होगा।

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास पर किम जोंग का एतराज

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के इस सैन्य अभ्यास को आक्रमण शुरू करने के रूप में बताया है। हालांकि, अमेरिका और दक्षिण कोरिया का कहना है कि उनका प्रशिक्षण केवल एक रक्षात्मक कदम है। बता दें कि यूएस-दक्षिण कोरियाई सैन्य अभ्यास, जिसमें कंप्यूटर सिमुलेशन और फील्ड अभ्यास शामिल हैं, गुरुवार तक जारी रहेगा।

हाल ही में परीक्षण किए गए उत्तर कोरियाई हथियारों में सबसे लंबी दूरी की ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल शामिल है, जिसे अमेरिका पर हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है। उत्तर कोरिया के मीडिया ने नेता किम जोंग उन के हवाले से कहा कि ICBM लॉन्च का उद्देश्य "दुश्मनों में भय पैदा करना" था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।