चीन के बॉर्डर के पास उत्तर कोरिया का गुप्त मिसाइल बेस! क्या है किम जोंग उन का प्लान?
उत्तर कोरिया ने चीन सीमा के पास लंबी दूरी की मिसाइल बेस बनाया है जहां किम जोंग उन ने परमाणु हथियार रखे हैं। रिपोर्ट के अनुसार सिनपुंग बेस पर छह से नौ अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें तैनात हैं जो पूर्वी एशिया और अमेरिका के लिए खतरा हैं। इस अड्डे का निर्माण 2004 में शुरू हुआ था और 2014 तक अधिकांश सुविधाएं तैयार हो गईं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर कोरिया ने चुपचाप चीन की सीमा के पास एक विशाल लंबी दूरी की मिसाइल बेस का निर्माण किया है। इस बेस पर किम जोंग उन ने कई एडवांस सिस्टम के हथियार रखे हैं। उत्तर कोरिया लगातार अपने परमाणु कार्यक्रमों को शक्तिशाली बनाता जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, चीन की सीमा से 27 किलोमीटर दूर उत्तरी प्योंगान प्रांत के सिनपुंग में मौजूद बेस पर छह से नौ परमाणु-सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों और उनके मोबाइल लॉन्चरों को लगाया है। ये मिसाइलें पूर्वी एशिया और महाद्वीपीय, अमेरिका के लिए एक संभावित परमाणु खतरा है।
उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वकाक्षाएं बढ़ रही
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अड्डे का निर्माण 2004 के आसपास शुरू हुआ था और 2014 तक अधिकांश सुविधाएं बनकर तैयार हो गईं तथा चालू हो गईं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि तब से इस परिसर का लगातार विकास किया जा रहा है। उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वकाक्षाएं बढ़ रही है। चीन और रूस लगातार उत्तर कोरिया की मदद कर रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अड्डे का निर्माण 2004 के आसपास शुरू हुआ था और 2014 तक अधिकांश सुविधाएं बनकर तैयार हो गईं तथा चालू हो गईं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि तब से इस परिसर का लगातार विकास किया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।