विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाइजीरिया में 70 से अधिक सिक्योरिटी वॉलंटियर्स की हत्या, डाकुओं ने घात लगाकर किया हमला; जानिए पूरा मामला

Published: Wed, 09 Jul 2025 08:42 PM (IST)

नाइजीरिया के प्लैटो राज्य में डाकुओं ने घात लगाकर 70 कम्युनिटी सिक्योरिटी वॉलंटियर्स की हत्या कर दी। वॉलंटियर लीडर अलीयू ...और पढ़ें

वॉलंटियर्स मैडम फॉरेस्ट की तरफ जा रहे थे (फोटो: रॉयटर्स)
वॉलंटियर्स मैडम फॉरेस्ट की तरफ जा रहे थे (फोटो: रॉयटर्स)

HighLights

  1. 70 से अधिक वॉलंटियर्स मारे गए हैं
  2. अभी कुछ और शव भी बरामद हो सकते हैं
  3. नाइजीरिया में बढ़ते खूनी संघर्ष के संकेत

रॉयटर्स, बाउची। नाइजीरिया के प्लैटो राज्य में डाकुओं ने घात लगाकर 70 कम्युनिटी सिक्योरिटी वॉलंटियर्स की हत्या कर दी। वॉलंटियर लीडर अलीयू बफा ने कहा कि सोमवार की दोपहर 1 बजे कनम जिले के कुकावा और बनयुन समुदायों के पास हुआ।

उन्होंने कहा कि सैकड़ों की संख्या में वॉलंटियर्स मैडम फॉरेस्ट की तरफ जा रहे थे। यह इलाका हथियारों से लैस डाकुओं का ठिकाना माना जाता है। बफा ने कहा कि 70 से अधिक वॉलंटियर्स मारे गए हैं और अभी कुछ और शव भी बरामद हो सकते हैं।

डाकुओं ने घरों को लगाई आग

एक स्थानीय निवासी मूसा इब्राहिम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि डाकुओं ने उनके समुदाय के 10 सिक्योरिटी वॉलंटियर्स की हत्या कर दी और कई घरों को आग लगा दी। अकेले कुकावा में ही 60 से अधिक लोगों को दफनाने की जानकारी सामने आई है।

घात लगाकर किए गया यह हमला नाइजीरिया में बढ़ते खूनी संघर्ष को रेखांकित करता है। इसमें अक्सर इस्लामी मिलिशिया या आपराधिक गिरोह शामिल होते हैं। ऐसे हमलों में 2025 की पहली छमाही में ही 2,266 लोग मारे जा चुके हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: कमरों में बंद कर जिंदा जलाया, 100 लोगों को उतारा मौत के घाट; नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने मचाया तांडव