Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले फाड़ा बिल, फिर संसद में करने लगीं Haka Dance; न्‍यूजीलैंड की महिला सांसद का वीडियो वायरल

    Updated: Fri, 15 Nov 2024 01:16 PM (IST)

    New Zealand Haka Dance Video न्यूजीलैंड की संसद में गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। संसद की सबसे युवा सांसद हाना-रावहिती ने एक बिल का ऐसा विरोध किया की उनकी वीडियो अब जमकर वायरल हो रही है। सांसद हाना ने जोशीले माओरी हाका डांस कर एक बिल का विरोध किया। ये विधेयक ब्रिटेन और माओरी के बीच की एक संधि से जुड़ा है।

    Hero Image
    New Zealand Haka Dance Video सांसद हाना-रावहिती का वीडियो वायरल।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की संसद में गुरुवार को जमकर बवाल हुआ, जहां एक अनूठा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। यहां संसद की सबसे युवा सांसद हाना-रावहिती ने एक बिल का ऐसा विरोध किया की उनकी वीडियो अब जमकर वायरल हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, सांसद हाना ने जोशीले माओरी हाका डांस कर एक बिल का विरोध किया। ये विधेयक ब्रिटेन और माओरी के बीच की एक संधि से जुड़ा है।

    हाका डांस कर बिल फाड़ा

    जब सांसद संधि सिद्धांत विधेयक पर मतदान करने के लिए 14 नवंबर को एकत्र हुए, तो 22 वर्षीय माओरी सांसद ने पारंपरिक माओरी हाका डांस करते हुए विधेयक की एक कॉपी फाड़ दी। सदन के अन्य सदस्य और गैलरी में बैठे दर्शक हाना-रावहिती करियारीकी मैपी-क्लार्क के साथ हाका डांस करने लगे, जिसके कारण स्पीकर गेरी ब्राउनली ने सदन के सत्र को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया। 

    क्या है विधेयक?

    1840 की वेटांगी संधि सरकार और माओरी के बीच संबंधों को निर्देशित करते हैं। इसमें जनजाति समूहों को ब्रिटिश प्रशासन को सत्ता सौंपने के बदले में अपनी भूमि को बनाए रखने और अपने हितों की रक्षा करने के व्यापक अधिकार मिलते हैं। बिल में ये निर्दिष्ट किया जाएगा कि ये अधिकार सभी न्यूजीलैंडवासियों पर लागू होंगे।

    हाना-राव्हीटी क्यों रहती हैं सुर्खियों में?

    हाना-राव्हीटी करियारीकी मैपी-क्लार्क न्यूजीलैंड की सबसे युवा सांसद हैं। 22 वर्षीय सांसद संसद में ते पाटी माओरी का प्रतिनिधित्व करती हैं। न्यूजीलैंड के दो सौ वर्षों के इतिहास में हाना सबसे कम उम्र की सांसद बनी हैं।

    मैपी-क्लार्क ने शुरुआत में न्यूजीलैंड में 2023 के चुनावों में चुने जाने के बाद सुर्खियां बटोरीं और अपने पहले भाषण के दौरान संसद में पारंपरिक हाका डांस का प्रदर्शन किया। उन्होंने संसद में पहुंचने के लिए सबसे लंबे समय तक सांसद रहीं नानिया महुता को हराया था।

    यहां बता दें कि हाका एक युद्धगीत है, जिसे पूरी ताकत और भाव के साथ किया जाता है।

    यह भी पढ़ें- New Zealand Lawmakers: न्यूजीलैंड में पहली बार महिला सांसदों की संख्या पुरुषों से अधिक