विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nepal Protest: नेपाल में Gen Z आंदोलन का भारतीय विमानों पर पड़ा असर, हवा में मंडराती रही Indigo की दो फ्लाइट

Published: Tue, 09 Sep 2025 04:11 PM (IST)

नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ Gen Z आंदोलन उग्र हो गया है। काठमांडू में प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ...और पढ़ें

नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)
नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

HighLights

  1. नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ प्रदर्शन में 19 की मौत, काठमांडू में कर्फ्यू।
  2. इंडिगो की 2 उड़ानें लखनऊ डायवर्ट, एअर इंडिया की 3 फ्लाइट्स रद।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल में सोमवार को सोशल मीडिया बैन के खिलाफ शुरू हुआ 'Gen Z' आंदोलन अब उग्र रूप ले चुका है। राजधानी काठमांडू में हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। इस हिंसा का असर भारत-नेपाल की हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। कई भारतीय विमानों को या तो डायवर्ट या फिर रद कर दिया गया है।

नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे काठमांडू के पास प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की, जिससे धुएं के कारण विजिबिलिटी कम हो गई। इसके चलते दक्षिणी हिस्से से आने वाले विमानों की लैंडिंग रोक दी गई। कई भारतीय विमान नेपाल के ऊपर चक्कर लगाते रहे।

किन उड़ानों पर पड़ा असर?

ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar24 के अनुसार, इंडिगो की दो उड़ानें 6E1153 (दिल्ली-काठमांडू) और 6E1157 (मुंबई-काठमांडू) लंबे समय तक हवा में मंडराती रहीं और आखिरकार लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट करनी पड़ी। वहीं एअर इंडिया की तीन फ्लाइट्स (AI2231/2232, AI2219/220 और AI217/218) को मंगलवार को रद कर दिया गया। एयरलाइन ने कहा कि स्थिति पर रखी जा रही है।

सोमवार को हजारों युवाओं ने सरकार द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब और एक्स पर बैन के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। ये आंदोलन खासतौर पर Gen Z के नेतृत्व में हुआ। प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि पुलिस को पीछे हटने और संसद भवन को घेरे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को अंदर शरण लेने पर मजबूर कर दिया।

पुलिस को मिली नाकामी

हालात काबू में लाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछार की, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें नाकाम होना पड़ा। हिंसा के अगले दिन प्रदर्शनकारियों ने कई बड़े नेताओं के घरों में आग लगा दी, जिनमें केपी शर्मा ओली का घर में भी शामिल था।

ओली का इस्तीफा

बढ़ते दबाव के बीच ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में संसद भवन और नेताओं के घरों से उठके धुएं के बड़े-बड़े गुबार साफ दिखे। स्थिति को देखते हुए काठमांडू के सभी स्कूल मंगलवार को बंद कर दिए गए और शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया।

Nepal New PM: कौन होगा नेपाल का अगला प्रधानमंत्री, इस बड़े नेता का नाम सबसे ऊपर; लिस्ट में कौन-कौन?