Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में उफनती नदी में गिरीं दो बसों में सवार थे 65 लोग, अब तक 14 शव किए गए बरामद; मृतकों में भारतीय भी शामिल

    Nepal Rain नेपाल के अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार से लापता दो बसों में 65 लोग सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि एक बस में 38 लोग और दूसरी में 27 लोग सवार थे। एक बस से बाहर निकलने के बाद तीन लोग बच गए। बता दें कि अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके है। वहीं आठ शवों की पहचान हो गई है।

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Tue, 16 Jul 2024 12:35 PM (IST)
    Hero Image
    नेपाल में उफनती नदी में गिरीं दो बसों में सवार थे 65 लोग (Image: Reuters)

    काठमांडू, एपी। Nepal Rain: नेपाल में उफनती नदी में गिरीं दो बसों में कितने यात्रा सवार थे, इसकी जानकारी सामने आ गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इन बसों में 65 लोग सवाल थे, जिनमें से बचाव दल 14 शवों को बरामद कर चुका है। वहीं, आठ शवों की पहचान हो गई है और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। बता दें कि मृतकों में 6 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन लोगों ने बस से कूदकर बचाई अपनी जान

    शुक्रवार सुबह काठमांडू से लगभग 120 किलोमीटर (75 मील) पश्चिम में सिमलताल के पास दो बसें बह गईं थी।शव त्रिशूली नदी में 100 किलोमीटर (60 मील) दूर तक बह गए। चितवन जिला प्रशासन कार्यालय ने बस में सवार 65 लोगों के नाम और जानकारी के साथ एक सूची पब्लिश की। एक बस में 38 लोग और दूसरी में 27 लोग सवार थे। एक बस से बाहर निकलने के बाद तीन लोग बच गए।

    लापता दो बसों का नहीं मिला अब तक कोई सुराग

    पुलिस और सेना के सैकड़ों बचावकर्मियों ने मंगलवार को नदी और निचले इलाकों में खोजबीन की, लेकिन उन्हें अभी तक लापता दो बसों का कोई सुराग नहीं मिला है। नेपाल की नदियां आम तौर पर पहाड़ी इलाकों की वजह से तेज बहती हैं। पिछले कुछ दिनों में भारी मानसूनी बारिश के कारण जलमार्ग उफान पर हैं। मानसून के मौसम में जून से सितंबर तक नेपाल में भारी बारिश होती है, जिससे अक्सर पहाड़ी हिमालयी देश में भूस्खलन होता है।

    यह भी पढ़ें: Nepal Rain: नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आई दो बसें नदी में बह गईं, 7 शव बरामद; मृतकों में तीन भारतीय शामिल

    यह भी पढ़ें: Nepal Bus Accident: नेपाल में नदी में बही बस, 5 भारतीयों के मिले शव; अन्यों की तलाश जारी