Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल-चीन की सीमा पर बाढ़ ने मचाई तबाही, उफनाई नदी में बह गया 'मैत्री ब्रिज'; 18 लोग लापता

    By Agency Edited By: Sakshi Pandey
    Updated: Tue, 08 Jul 2025 11:40 AM (IST)

    Nepal Floods Update नेपाल में मानसून के कारण भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नेपाल और चीन के बीच बना मैत्री सेतु भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ में बह गया जिससे 12 नेपाली और 6 चीनी नागरिक लापता हो गए। काठमांडू से 120 किलोमीटर दूर बने इस पुल के टूटने से सीमा पर यातायात प्रभावित हुआ है और लापता लोगों की तलाश जारी है।

    Hero Image
    बाढ़ से टूटा चीन और नेपाल के बीच बना मैत्री ब्रिज। फोटो- सोशल मीडिया

    पीटीआई, काठमांडू। मानसून की एंट्री के बाद न सिर्फ भारत बल्कि नेपाल के भी कई इलाकों में बारिश से त्राहिमाम मच गया है। नदियों ने विकराल रूप धारण कर लिया है, जिससे कुछ जगहों पर बाढ़ के हालात बन गए हैं। इसका असर नेपाल और चीन की सीमा पर भी देखने को मिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल नेपाल और चीन के बीच बना मैत्री सेतु भी बाढ़ की भेंट चढ़ गया है। पानी के तेज बहाव में न सिर्फ पुल ढह गया बल्कि 18 लोग भी इसमें बह गए हैं।

    भोटेकोशी नदी में बहा ब्रिज

    मैत्री पुल नेपाल और चीन को कनेक्ट करने वाला मुख्य ब्रिज था। भोटेकोशी नदी पर बना यह पुल नेपाल के रसुवा जिले को चीन से जोड़ता था। हालांकि, भारी बारिश के कारण भोटेकोशी नदी में बाढ़ के हालात बन गए। बीती रात तकरीबन 3:15 बजे पुल भी बाढ़ में बह गया।

    18 लोग लापता

    नेपाल की राजधानी काठमांडू से महज 120 किलोमीटर की दूरी पर बने इस पुल के साथ ही 18 लोग भी तेज बहाव की भेंट चढ़ गए। इनमें 12 नेपाली और 6 चीनी नागरिक शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, सभी 18 लोग अभी लापता है और उनकी खोज की जा रही है।

    बाढ़ ने नेपाल में बरपाया कहर

    रसुवा के मुख्य जिला अधिकारी अरुण पौडेल के अनुसार, नदी में आई बाढ़ से नेपाल को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने के निर्देश दिए हैं। नेपाली सेना और पुलिस मिलकर 18 लापता लोगों की तलाश कर रही है।

    चीन में भारी बारिश से उफनाई भोटेकोशी नदी

    बता दें कि भोटेकोशी नदी चीन के रास्ते नेपाल में आती है। नेपाल और चीन को जोड़ने के लिए इसी नदी पर पुल बनाया गया था। हालांकि, चीन के हिमायली क्षेत्र में भारी बारिश के कारण भोटेकोशी नदी अचानक खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी। बीती रात उफान पर आई यह नदी मैत्री पुल को भी अपने साथ बहा ले गई।

    यह भी पढ़ें- नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक, व्हाइट हाउस में डिनर पर अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया खास 'तोहफा'