NATO chief In Kyiv: रूस के आक्रमण के बाद पहली बार यूक्रेन पहुंचे NATO प्रमुख, अधिकारी ने दी जानकारी
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के महासचिव जेन्स स्टॉल्टनबर्ग पिछले साल रूस के आक्रमण के बाद से पहली बार यूक्रेन पहुंचे हैं। नाटो के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नाटो महासचिव यूक्रेन में हैं। हम जल्द से जल्द और अधिक जानकारी प्रदान करेंगे।

कीव, एजेंसी। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के महासचिव जेन्स स्टॉल्टनबर्ग (NATO Secretary General Jens Stoltenberg) पिछले साल रूस के आक्रमण के बाद से पहली बार यूक्रेन पहुंचे हैं। नाटो के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने अपना नाम सार्वजनिक नहीं करने का अनुरोध करते हुए बताया कि नाटो महासचिव यूक्रेन में हैं। हम जल्द से जल्द और अधिक जानकारी प्रदान करेंगे।
स्टॉल्टनबर्ग युद्ध शुरू होने से पहले यूक्रेन गए थे, लेकिन युद्ध के बाद यह उनकी पहली यात्रा है। उनकी यह यात्रा यूक्रेन की स्वतंत्रता की रक्षा को लेकर नाटो की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।