Napoleon Bonaparte: 17 करोड़ रुपए में नीलाम हुई नेपोलियन की हैट, बोनापार्ट की ट्रेडमार्क थी यह टोपी
Napoleon Bonaparte Hat Auctioned नीलामी से पहले नीलामीकर्ता जीन पियरे ओसेनट ने बताया कि पारंपरिक बाइकोर्न हैट नेपोलियन का ट्रेडमार्क थीं। पूरे जीवनकाल ...और पढ़ें

पेरिस, रायटर्स। पेरिस के ड्रौट नीलामी घर में रविवार को नेपोलियन बोनापार्ट की बाइकार्न हैट रिकार्ड 19.32 लाख यूरो (17 करोड़ 56 लाख रुपए) में बिकी। नीलामी घर के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में इसकी कीमत तकरीबन छह से आठ लाख यूरो रखी गई थी।
हालांकि इसकी कीमत ने 2014 में बिकी एक अन्य नेपोलियन हैट के लिए चुकाए गए 1,884,000 यूरो को पीछे छोड़ दिया।
नीलामी से पहले नीलामीकर्ता जीन पियरे ओसेनट ने बताया कि पारंपरिक बाइकोर्न हैट नेपोलियन का ट्रेडमार्क थीं। पूरे जीवनकाल में उनके पास ऐसी तकरीबन 120 हैट थीं। ये हैट नेपोलियन द्वारा बनाई गई उसकी छवि का प्रतीक थीं।
नेपोलियन की पहचान थी उनकी हैट
नेपोलियन सदैव ऐसी हैट पहनता था, जिसके किनारे उसके कंधों के साथ संरेखित हों। हालांकि उस समय अधिकांश लोग हैट अलग तरीके से पहनते थे। अक्टूबर 2021 में डीएनए साक्ष्य से प्रमाणित नेपोलियन की हैट को लंदन में बोनहम्स नीलाम किया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।