Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mozambique: हैजा से बचने के लिए भाग रहे थे लोग, 130 यात्री वाली नाव बीच समुद्र में पलटी; 97 लोगों की डूबने से हुई मौत

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Tue, 09 Apr 2024 09:41 AM (IST)

    Mozambique दक्षिणपूर्वी अफ्रीका में स्थित देश मोजाम्बिक (Mozambique) से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। मोज़ाम्बिक के तट पर एक ओवरलोडेड नाव के पलट जाने और ...और पढ़ें

    Hero Image
    मोजाम्बिक के उत्तरी तट पर हुआ बड़ा हादसा (फोटो- AFP)

    एएनआई, मापुटो [मोज़ाम्बिक]। दक्षिणपूर्वी अफ्रीका में स्थित देश मोजाम्बिक (Mozambique) के उत्तरी तट से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। रविवार देर रात मोज़ाम्बिक के तट पर एक ओवरलोडेड नाव के पलट जाने और डूबने से कम से कम 97 लोगों की मौत हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। यह सभी उत्तरी लुंगा जिले से मोजाम्बिक द्वीप के नाम से जाने जाने वाले तट से दूर एक छोटे से द्वीप की यात्रा कर रहे थे। वीओए न्यूज़ ने रेडियो मोज़ाम्बिक का हवाला देते इसकी जानकारी दी।

    हैजा फेलने की सूचना से भाग रहे थे लोग

    मोजाम्बिक के उत्तरी प्रांत नामपुला के प्रशासक सिल्विरो नौएतो ने कहा कि 130 यात्री कथित तौर पर हैजा फैलने की गलत सूचना के कारण भाग रहे थे। नौएतो ने कहा कि बचाव दल को 12 जीवित बचे लोग मिले हैं और अन्य की तलाश की जा रही है।

    सोमवार को मिले 91 शव 

    खराब मौसम की वजह से बचाव कार्य ऑपरेशन और भी कठिन हो रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को 91 शव और सोमवार को छह अन्य शव मिले। नौएतो ने बताया कि 40 शवों को मोजाम्बिक ले जाया गया है और पीड़ितों को दफनाना शुरू कर दिया गया है। आपको बता दें कि जनवरी से, मोजाम्बिक अपने उत्तरी क्षेत्रों में घातक हैजा के प्रकोप को रोकने के लिए प्रयास कर रहा है। वहीं,  स्वास्थ्य संकट ने मलावी और जाम्बिया जैसे पड़ोसी देशों को भी प्रभावित किया है।

    यह भी पढ़ें- Pakistan Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में मस्जिद के पास हुआ विस्फोट, ब्लास्ट में एक की मौत; 12 लोग घायल