Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से 2900 से ज्यादा लोगों की मौत, वेडिंग पार्टी ने बचाई ग्रामीणों की जान

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 11:39 PM (IST)

    मोरक्को में भूकंप ने जमकर तबाही मचाई है। अब तक 2900 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस भूकंप के समय एक गांव के सभी लोग बच गए। दरअसल वे लोग एक व्यक्ति की वेडिंग पार्टी में शामिल होने के लिए दुल्हन के घर गए हुए थे। भूकंप आने के समय वे संगीत समारोह का आनंद ले रहे थे। पढ़ें यह रिपोर्ट...

    Hero Image
    मोरक्को में भूकंप से 2900 से ज्यादा लोगों की मौत, वेडिंग पार्टी ने गांव के लोगों की बचाई जान

    रबात, रायटर। Morocco Earthquake: उत्तर अफ्रीकी देश मोरक्को में आठ सितंबर को आए भूकंप ने कई जिंदगियों को खत्म कर दिया, जबकि कई लोग बेघर हो गए। कई देशों ने राहत दल को मोरक्को भेजा है। हालांकि, इस भूकंप के दौरान एक गांव के सभी लोग जिंदा बच गए, जबकि उनके घर पूरी तरह तबाह हो गए थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वेडिंग पार्टी में शामिल होने गए थे लोग

    दरअसल, इघिल नतालघौमट गांव (Ighil Ntalghoumt village) के सभी लोग एक वेडिंग पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे। इसी दौरान 6.8 तीव्रता का भूकंप आया और हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    यह भी पढ़ें: 

    नौ सितंबर को होनी थी शादी

    न्यूज एजेंसी रायटर के मुताबिक, सेब की खेती करने वाले मोहम्मद बौदाद (30) की शादी नौ सितंबर को हबीबा अजिदर (22) से होनी थी, लेकिन रीती-रिवाज के अनुसार दुल्हन के परिवार ने आठ सितंबर को पार्टी रखी थी।

    (मोहम्मद बदौद और हिबाबा अजिदर)

    यह भी पढ़ें: Morocco: मोरक्को में विनाशकारी भूकंप का कारण क्या है? एटलस पर्वत पर शोध करने वाले वैज्ञानिक ने बताया

    संगीत का आनंद ले रहे थे लोग

    भूकंप आने से पहले लोग संगीत का आनंद ले रहे थे, लेकिन जैसे ही भूकंप आया लोगों की चीख-पुकार मच गई। बदौद की सारी जायदाद मलबे के नीचे दब गई। वे भूकंप के चार दिन बाद भी अपनी शादी के कपड़े पहने हुए थे। वे कहते हैं,

    हम अपनी शादी का जश्न मनाना चाहते थे, लेकिन तभी भूकंप आ गया और हमारी सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया। मुझे नहीं पता है कि मुझे उसके गांव की चिंता करनी चाहिए या अपनी।

    1960 के बाद सबसे घातक भूकंप

    गौरतलब है कि आठ सितंबर को आया भूकंप 1960 के बाद मोरक्को में आया सबसे विनाशकारी भूकंप था।  इसमें अब तक 2900 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान माराकेच के दक्षिण में स्थित हाई एटलस पर्वत की घाटी में बसे गांवों को पहुंचा है।

    एक वायरल वीडियो में लोग 'भूकंप-भूकंप' चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। वे अपने परिवार के लोगों का नाम पुकारते हैं। इघिल नतालघौमट में केवल एक व्यक्ति घायल हुआ है। वह आठ वर्षीय अहमद ऐत अली ओउबेला है, जिसके सिर पर एक चट्टान गिर गई थी।

    घर के आंगन में लगा था बड़ा तंबू

    दुल्हन के पिता मोहम्मद अजदिर (54) ने अपने घर के आंगन में एक बड़ा तंबू लगाया था, ताकि मेहमान पार्टी का अच्छी तरह से आनंद ले सके। हालांकि, भूकंप आने के बाद अब उस तंबू का उपयोग ग्रामीणों के लिए आश्रय के रूप में किया जा रहा है।

    टिकेख्ते गांव पूरी तरह तबाह

    इघिल नतालघौमट के नजदीक स्थित टिकेख्ते गांव (Tikekhte village) भूकंप से पूरी तरह से तबाह हो गया है। यहां की 400 आबादी में से 68 लोगों की भूकंप से मौत हो गई। हालांकि, इघिल नतालघौमट के लोग उनकी पूरी तरह से मदद कर रहे हैं।