मोनालिसा को मिलेगा स्पेशल कमरा! पेरिस के म्यूजियम का होगा रिनोवेशन; जानिए इसमें कितना खर्च आएगा
पेरिस स्थित लूर म्यूजियम के रिनोवेशन का प्लान तैयार किया गया है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसकी जानकारी दी। लूर दुनिया का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला म्यूजियम है। इसके रिनोवेशन में कई साल लग जाएंगे। मैक्रों ने कहा कि म्यूजियम में मोनालिसा के लिए एक विशेष कमरा बनाया जाएगा और इसका एंट्रेस सीन नदी की तरफ खोला जाएगा। बता दें कि लूर म्यूजियम की हालत जर्जर हो चुकी है।
एपी, पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को घोषणा की कि मोनालिसा को लूर म्यूजियम के अंदर अपना एक डेडिकेटेड रूम मिलेगा। उन्होंने कहा कि म्यूजियम का रिनोवेशन और विस्तार किया जाएगा। लेकिन इसे पूरा होने में कई साल लगेंगे।
रिनोवेशन में सीन नदी के पास एक नया एंट्रेस बनेगा, जिसे 2031 तक खोला जाएगा और अंडरग्राउंड कमरों का निर्माण किया जाएगा। मैक्रों ने लूर म्यूजियम में मोनालिसा की पेंटिंग के सामने खड़े होकर इसकी जानकारी दी।
कई मिलियन यूरो होंगे खर्च
हालांकि मैक्रों म्यूजियम को आधुनिक बनाने के लिए आने वाली लागत के बारे में खुलासा नहीं किया, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें सैकड़ों मिलियन यूरो खर्च हो सकते हैं। बता दें कि लूर दुनिया का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला म्यूजियम है, जो भीड़भाड़ और पुरानी सुविधाओं से ग्रस्त है।
Pour une nouvelle Renaissance du Louvre. https://t.co/Tc9oCmvXQK
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) January 28, 2025
लूर की अंतिम बार ओवरहॉलिंग 1980 के दशक में हुई थी, जब आइकॉनिक ग्लास पिरामिड का अनावरण किया गया था। लेकिन अब म्यूजियम इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुरूप नहीं है।
म्यूजियम काफी जर्जर
- लूर की निदेशक लॉरेंस ने इस महीने की शुरुआत में कल्चर मिनिस्टर राचिदा दाती को कई चिंताएं व्यक्त करते हुए एक नोट भेजा था, जिसमें कहा गया था कि म्यूजियम के प्रयोग से बाहर होने का खतरा है।
- फ्रांसीसी अखबार ले पेरिसियन द्वारा जारी किए गए दस्तावेज के अनुसार, उन्होंने पानी के रिसाव, तापमान में वैरिएशन और अन्य मुद्दों के कारण इमारत के धीरे-धीरे खराब होने के बारे में चेतावनी दी थी, जिससे आर्टवर्क के संरक्षण पर खतरा पैदा हो रहा था।
- उन्होंने कहा था कि म्यूजियम के एंट्रेंस पर मौजूद पिरामिड, जिसका अनावरण 1989 में किया गया था, अब पुराना लगता है। डेस कार्स ने ज़ोर देकर कहा कि यह जगह ठंड और गर्मी से सुरक्षित नहीं है और यहां शोर काफी बढ़ जाता है, जिससे आम लोगों और कर्मचारियों दोनों को असुविधा होती है।
- इसके अलावा, उन्होंने म्यूजियम में भोजन की पेशकश और शौचालय की सुविधाओं की कमी का भी जिक्र किया।
जटिल होगा रिनोवेशन का काम
इस तरह के बड़े रिनोवेशन के लिए कितना फंड लगेगा, इस पर कोई विशेष जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन पूर्व रॉयल पैलेस में कोई भी रिनोवेशन काफी महंगा और तकनीकी रूप से जटिल होने की उम्मीद है।
पेरिस में एक और प्रमुख म्यूजियम पोम्पिडो सेंटर, वर्ष के अंत से शुरू होने वाले 262 मिलियन यूरो ($273 मिलियन) के पांच साल के रिनोवेशन से गुजरने के लिए तैयार है। लूर के बजट का आधा हिस्सा फ्रांसीसी राज्य द्वारा फाइनेंस किया जाता है, जिसमें 2200 कर्मचारियों का वेतन भी शामिल है।
अन्य आधा हिस्सा प्राइवेट फंड द्वारा प्रदान किया जाता है, जिसमें टिकट बिक्री, रेस्तरां, दुकानों और विशेष आयोजनों के लिए बुकिंग से आय, साथ ही संरक्षक और अन्य भागीदार शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: 500 साल पहले कहां बनाई गई थी मोनालिसा की पेंटिंग? लियोनार्डो दा विंची के इस Mystery का हुआ खुलासा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।