विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांग्लादेश में रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक आवास पर भीड़ का हमला, SIT करेगी जांच; 5 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

Published: Thu, 12 Jun 2025 08:44 AM (IST)

बांग्लादेश के सिराजगंज जिले में रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर पर भीड़ ने हमला किया और उसे नुकसान पहुंचाया। घटना ...और पढ़ें

रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक आवास पर भीड़ का हमला
रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक आवास पर भीड़ का हमला

 पीटीआई, ढाका। बांग्लादेश के सिराजगंज जिले में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर पर एक भीड़ ने हमला करके उसे नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद पुरातत्व विभाग ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है जिसे पांच कार्यदिवसों में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आठ जून को एक विजिटर अपने परिवार के साथ सिराजगंज जिले में स्थित कचहरीबाड़ी गया था। इसे रवींद्र कचहरीबाड़ी या रवींद्र स्मारक संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है।

कार्यालय में बंद हुआ विजिटर 

विजिटर की प्रवेश द्वार पर मोटरसाइकिल पार्किंग शुल्क को लेकर एक कर्मचारी के साथ बहस हो गई थी। बाद में विजिटर को कथित तौर पर एक कार्यालय में बंद कर दिया गया था और उस पर हमला किया गया था। इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने मंगलवार को मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया था।

इसके बाद भीड़ ने कचहरीबाड़ी के ऑडिटोरियम पर हमला किया और संस्थान के एक निदेशक की पिटाई कर दी। गौरतलब है कि इस घर में रहते हुए रवींद्रनाथ टैगोर ने कई साहित्यिक रचनाएं की थीं।