माइक्रोसॉफ्ट ने लागू कर दी नई पॉलिसी, अब हफ्ते में तीन दिन करना होगा ऑफिस से काम
माइक्रोसॉफ्ट ने कर्मचारियों के लिए फरवरी 2026 तक हफ्ते में तीन दिन ऑफिस से काम करना अनिवार्य कर दिया है। यह नई पॉलिसी तीन फेज में लागू होगी जिसकी शुरुआत वाशिंगटन के रेडमंड स्थित कंपनी के मुख्यालय के पास के कर्मचारियों से होगी। सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण महामारी के बाद घर से काम करने की व्यवस्था शुरू हुई थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट ने फरवरी 2026 तक कर्मचारियों के लिए 3 दिन ऑफिस से काम करना अनिवार्य कर दिया है।
कंपनी ने मंगलवार को एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि अगले साल से माइक्रोसॉफ्ट अपने कर्मचारियों के लिए हफ्ते में कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करना अनिवार्य कर देगा।
तीन फेज में लागू की जाएगी नई पॉलिसी
माइक्रोसॉफ्ट की चीफ पीपल ऑफिसर एमी कोलमैन ने ब्लॉग में लिखा है कि यह नीति तीन चरणों में लागू की जाएगी। इसकी शुरुआत वाशिंगटन के रेडमंड स्थित कंपनी के मुख्यालय के पास के कर्मचारियों से होगी, उसके बाद अमेरिका के अन्य स्थानों और अंतर्राष्ट्रीय कर्मचारियों के लिए।
सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण महामारी के बाद से कंपनियां घर से काम करने की व्यवस्था में आ गई थीं। हालाँकि, अमेज़न सहित कुछ तकनीकी कंपनियों ने इन नीतियों को वापस लेना शुरू कर दिया है और अब कर्मचारियों के लिए कार्यालय लौटने का आदेश दे दिया है।
कंपनी कर्मचारियों से क्या करती है उम्मीद?
ब्लॉग में कहा गया है कि माइक्रोसॉफ्ट के मुख्यालय के 50 मील के दायरे में रहने वाले कर्मचारियों से फरवरी 2026 के अंत तक हफ़्ते में तीन दिन ऑफिस में काम करने की उम्मीद की जाएगी।
कंपनी ने आगे कहा कि अमेरिका में अतिरिक्त कार्यालयों के लिए समय-सीमा और विवरण जल्द ही घोषित किए जाएंगे, जबकि अमेरिका के बाहर के कर्मचारियों के लिए योजना अगले साल शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: राजशाही, लोकतंत्र और... 29 साल से क्यों सुलग रहा है नेपाल, क्या है सत्ता परिवर्तन की पूरी कहानी?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।