Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    43 साल बाद पकड़ा गया आतंकी, पेरिस के यहूदी रेस्टोरेंट में किया था आतंकी हमला

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sat, 20 Sep 2025 12:18 AM (IST)

    पेरिस के यहूदी रेस्टोरेंट पर 43 वर्ष पूर्व हमले में छह लोगों की हत्या कर फरार हो गए आरोपित को इजरायल अधिकृत वेस्ट बैंक में गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त हमले में 43 लोग घायल भी हुए थे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आरोपित की गिरफ्तारी का स्वागत किया है और इसमें फलस्तीनी प्राधिकार के सहयोग की प्रशंसा की है।

    Hero Image
    43 वर्ष पूर्व पेरिस के रेस्टोरेंट में आतंकी हमले का आरोपित गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

     पेरिस, रॉयटर। पेरिस के यहूदी रेस्टोरेंट पर 43 वर्ष पूर्व हमले में छह लोगों की हत्या कर फरार हो गए आरोपित को इजरायल अधिकृत वेस्ट बैंक में गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त हमले में 43 लोग घायल भी हुए थे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आरोपित की गिरफ्तारी का स्वागत किया है और इसमें फलस्तीनी प्राधिकार के सहयोग की प्रशंसा की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहा कि हम पकड़े गए व्यक्ति के प्रत्यर्पण के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू करेंगे। अगस्त 1982 में माराइस शहर में जो गोल्डेनबर्ग रेस्टोरेंट पर ग्रेनेड और बंदूक से हमला किया गया था। यह फलस्तीनी लड़ाकों के विश्व भर में यहूदी ठिकानों पर हमले के अभियान का हिस्सा था।

    विदित हो कि फ्रांस के अतिरिक्त आस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्रिटेन, कनाडा सहित 10 देश सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में फलस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दे सकते हैं।

    फलस्तीन राष्ट्र को फिलहाल मान्यता नहीं देगा जापान

    फ्रांस और अन्य देशों से अलग जापान फलस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने की घोषणा करने नहीं जा रहा है। यह जानकारी जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया ने दी है। उन्होंने कहा, जापान द्विराष्ट्र सिद्धांत का समर्थक है जिसमें इजरायल के साथ स्वतंत्र फलस्तीन राष्ट्र के गठन का प्रविधान है। जब भी फलस्तीन राष्ट्र गठित होगा तब हम उसे मान्यता देंगे।