यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मालदीव में अवैध रूप से काम कर रहे 22 विदेशी श्रमिक हिरासत में, इमीग्रेशन डिपार्टमेंट ने की कार्रवाई
मालदीव में अवैध रूप से काम कर रहे श्रमिकों की अधिकारियों को लगातार शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद मालदीव ...और पढ़ें

HighLights
- समस्या का तीन सालों के भीतर समाधान कर लेंगे- मंत्री
- श्रमिकों को दो अलग-अलग छापों के दौरान पकड़ा गया
आईएएनएस, माले। मालदीव के इमीग्रेशन डिपार्टमेंट ने राजधानी माले में छापेमारी के दौरान अवैध रूप से काम कर रहे 22 विदेशियों को हिरासत में लिया है। मालदीव इमिग्रेशन ने एक ऑनलाइन पोस्ट में कहा कि इन लोगों को दो अलग-अलग छापों के दौरान पकड़ा गया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इसको लेकर अधिकारियों शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद मालदीव इमिग्रेशन दोनों जगहों पर छापे मारे। बता दें कि इस साल मई में मालदीव सरकार ने प्रवासी श्रमिकों के बायोमेट्रिक्स एकत्र करने के लिए एक बहु-एजेंसी अभियान शुरू किया।
समस्या का तीन सालों के भीतर समाधान कर लेंगे- मंत्री
मालदीव के गृह सुरक्षा मंत्री अली इहुसन ने अवैध प्रवास के बारे में कहा कि वे अवैध प्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का तीन सालों के भीतर समाधान कर लेंगे।
