Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मालदीव बमबारी के पीछे इस्लामिक चरमपंथी? पुलिस ने 14 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Tue, 15 Nov 2022 03:35 PM (IST)

    Maldives Bomb Blast मालदीव पुलिस ने विदेशी इस्लामिक चरमपंथियों के साथ काम कर रहे 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि संदिग्धों को 11 नवंबर को देश में तीन स्थानों से गिरफ्तार किया गया और 13 घरों पर छापेमारी की गई थी।

    Hero Image
    मालदीव बमबारी के पीछे इस्लामिक चरमपंथी? पुलिस ने 14 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

    माले, एपी। मालदीव में पुलिस ने छोटे द्वीपसमूह राज्य में बमबारी करने के लिए विदेशी इस्लामिक चरमपंथियों के साथ काम कर रहे 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    देश के आतंकवाद निरोधी प्रमुख उस्वाथ अहमद ने सोमवार रात संवाददाताओं से कहा कि संदिग्ध इस्लामिक स्टेट समूह के साथ काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कई लोगों को मारने के इरादे से हमले की योजना बनाई गई थी। बता दें कि संदिग्धों को 11 नवंबर को देश में तीन स्थानों से गिरफ्तार किया गया और 13 घरों पर छापेमारी की गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मालदीव में धार्मिक उग्रवाद

    मालदीव अपने समुद्र तटों और महंगे द्वीप रिसॉर्ट्स के लिए जाना जाता है, लेकिन हाल के वर्षों में यहां धार्मिक उग्रवाद में वृद्धि हुई है। बता दें कि सुन्नी मुस्लिम वाले राष्ट्र में विदेशी युद्धों में लड़ने वाले प्रति व्यक्ति लोगों की संख्या सबसे अधिक थी। इससे पहले देश के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान संसद अध्यक्ष मोहम्मद नशीद पिछले साल अपने घर के पास एक बाइक बम हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। नशीद एक उदार और पश्चिम समर्थक राजनेता के रूप में जाने जाते हैं।

    भारत में अब तक अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति न हो पाना चिंता का विषय: रो खन्ना

    माले में बड़ा हादसा

    मालदीव की राजधानी माले में एक बड़ा हादसा हुआ था। 10 नवंबर को एक इमारत में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 8 भारतीय शामिल थे। इसके अवाला कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने भीषण आग में हुई मौतों पर अफसोस जाहिर किया था।

    बता दें कि इस हादसे की जांच चल रही है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि "माले में भीषण आग की खबर से गहरा दुख हुआ, जिसने 10 प्रवासी श्रमिकों की जान ले ली और कई परिवार प्रभावित हुए। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों और प्रभावितों के परिवारों के साथ हैं, और पूरी जांच चल रही है"।

    Shehbaz Sharif : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कोरोना संक्रमित