Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nigeria Gas Explosion: नाइजीरिया में बड़ा हादसा, गैस विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हुई

    By Ashisha RajputEdited By:
    Updated: Wed, 18 May 2022 04:14 PM (IST)

    Nigeria gas explosion कानो में राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) के एक समन्वयक नुरादीन अब्दुल्लाही ने राज्य में मंगलवार को हुए गैस विस्फोट की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लोग घायल हो गए है।

    Hero Image
    नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य में कानो के सबोन गारी में आबा रोड पर हुआ गैस विस्फोट

    लागोस, एजेंसियां। नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कानो में एक बड़ा हादसा हुआ। राज्य में मंगलवार की सुबह गैस विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 अन्य बुरी तरह घायल हो गए हैं। कानो में राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) के एक समन्वयक नुरादीन अब्दुल्लाही ने मंगलवार शाम इस बड़ी दुर्घटना पर अपडेट करते हुए पत्रकारों को जानकारी दी। अब्दुल्लाही ने कहा, फागे स्थानीय सरकारी क्षेत्र, कानो के सबोन गारी में आबा रोड पर हुए गैस विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।' उन्होंने आगे कहा कि विभिन्न अस्पतालों में भेजे गए घायलों में से दो को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानो में राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) के एक समन्वयक नुरादीन अब्दुल्लाही ने विशेष रूप से प्रभावित क्षेत्र में रहने वालों से शांत रहने का आह्वान किया और फर्जी खबरें फैलाने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्‍होंने पुष्टि की है कि नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कानो में मंगलवार तड़के हुए गैस विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए।

    इस बीच नाइजीरियाई अदालत (Nigerian Court) ने बुधवार को अलगाववादी नेता ननमदी कानू (Nnamdi Kanu) की जमानत याचिका खारिज कर दी। वह आतंकवाद के आरोपों के तहत मुकदमे का सामना कर रहे हैं। कानू एक ब्रिटिश नागरिक हैं जो बियाफ्रा के प्रतिबंधित (Indigenous People of Biafra, IPOB) लोगों का नेतृत्व कर रहे हैं। वह आतंकवाद के सात मामलों का सामना कर रहे हैं। कानू ने 2014 में IPOB की स्‍थापना की थी। यह संगठन दक्षिण-पूर्व नाइजीरिया के एक हिस्से को अलग करने के लिए दबाव बना रहा है। सरकारी अधिकारी IPOB को आतंकी संगठन मानते हैं।